
सिकन्दरपुर (बलिया) स्थानीय थाना क्षेत्र के मनियर सिकन्दरपुर मार्ग पर बुधवार की सुबह अज्ञात बोलोरो के धक्का लगने से 45 वर्षीय युवक गम्भीर रूप से घायल हो गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार कठौड़ा गांव निवासी अंजनी कुमार राय मनियर ब्लाक में तैनात थे । बुधवार को वे अपने आफिस जा रहे थे कि खरीद गांव के पास अज्ञात बोलोरो ने धक्का मार दिया जिससे वे गम्भीर रूप से घायल हो गए । स्थानिय लोग तत्काल सीएचसी सिकन्दरपुर ले गए जहा से चिकित्सको ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया ।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal