ग्वालियर।
सागरताल चौराहा से जलालपुर रोड पर टर्न लेते ही तेज रफ्तार एफआरवी बेकाबू होकर पलट गई। दो गुलाटें खाते हुए डायल 100 सड़क किनारे खुदे गड्ढे में जा गिरी। हादसा सोमवार रात 12.30 बजे के लगभग जलालपुर रोड पर हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के समय एफआरवी में सिर्फ चालक अकेला था। जिसे घायल अवस्था में जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
बहोड़ापुर सागरताल प्वाइंट पर तैनात एफआरवी क्रमांक-3 सोमवार रात 12.30 बजे सागरताल से जलालपुर की तरफ जा रही थी। एफआरवी को चालक गौरव शर्मा चला रहा था। सागरताल चौराहा से जलालपुर रोड की तरफ जाते हुए एफआरवी की रफ्तार तेज थी। जिस कारण चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। मोड़ते ही एफआरवी सड़क किनारे खुदे गड्ढे के पास मिट्टी के टीले पर चढ़ी और पलट गई। दो गुलाट खाते हुए एफआरवी गड्ढे में जा गिरी। हादसे की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची।
25 मिनट लगे चालक को निकालने में
घटना की सूचना के बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो एफआरवी उल्टी पड़ी थी। चालक गौरव शर्मा स्टेयरिंग और सीट के बीच फंसा था। वह घायल था। पुलिस जवानों ने उसे निकालने के लिए प्रयास शुरू किया। करीब 25 मिनट लगे उसे निकालने में। इसके बाद उसे जेएएच के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। फिलहाल वह खतरे से बाहर है।
हादसे के कारणों की होगी जांच

हादसा कैसे हुआ और किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच की जाएगी। घटना के समय चालक क्यों इतनी रफ्तार में था। एफआरवी में चालक गौरव अकेला कैसे था, एफआरवी का पुलिस स्टाफ कहां था। इतनी रफ्तार में चालक एफआरवी लेकर कहां जा रहा था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal