ग्वालियर –
बारात में डांस कर रही दो नाबालिग बहनों पर एक लड़के ने मिट्टी फेंक दी। विरोध करने पर लड़के के परिजन ने शिकायत करने वाले से मारपीट कर लाठियों से पीट दिया। बदले में दूसरे पक्ष ने बचाव में मारपीट कर दी। घटना विजयगढ़ बिजौली की है। घटना की सूचना बरातियों ने डायल 100 को दी। डायल 100 पहुंची और एक पक्ष को थाने ले गई। जबकि जिन बच्चियों के साथ अभद्रता हुई और सूचना करने वालों तक वह पहुंची ही नहीं। बाद में पीड़ित पक्ष भी थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया है।

बिजौली थानाक्षेत्र स्थित विजयगढ़ निवासी अमर सिंह पुत्र पातीराम किसान हैं। अमर सिंह की बेटी रीमा की शादी थी। बारात भिंड मौ के झलपुरा से आई थी। रात 9 बजे जब बारात शादी समारोह स्थल से महज 100 मीटर की दूरी पर अमर सिंह के रिश्तेदार भीकम सिंह के घर के सामने से गुजर रही थी। तभी बारात में डांस कर रही दो बच्चियों जिनकी उम्र 10 से 12 साल थी उन पर भीकम सिंह के नाबालिग नाती ने धूल फेंक दी। इसका बारात में शामिल थोपत सिंह (25) ने विरोध किया। वह अभद्रता कर रहे दोनों लड़कों को लेकर उनके पिता भीकम सिंह के पास पहुंचा। जिस पर उन्होंने उनकी बात न सुनते हंगामा करते हुए थोपत से मारपीट कर दी। यह देख बारात व शादी समारोह से कुछ लोगों ने भीकम व उनके परिवार पर हमला कर दिया। दोनों तरफ से झगड़ा हुआ। मामले की सूचना अमर सिंह ने डायल 100 को दी। डायल 100 मौके पर पहुंची, लेकिन जिन्होंने पहले बारात में अभद्रता की थी उनके घर आई और वहां मारपीट में घायल को लेकर थाने पहुंची। जिन्होंने कॉल किया उन तक पहुंची ही नहीं। जब यह पता लगा तो पीड़ित पक्ष खुद बिजौली थाने पहुंचा। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनकर दोनों तरफ से क्रॉस मामला दर्ज कर लिया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal