ग्वालियर- सीएम हेल्पलाइन में पेंडेंसी पर कमिश्नर के बाद अब कलेक्टर ने भी सख्ती की है। उन्होंने टीएल बैठक में कहा कि अधिकारी गंभीर रहें। जिन प्रकरणों का निराकरण हो रहा है, उसमें संबंधित व्यक्ति से संपर्क भी किया जाए। ऐसा करने से यह पता चल जाएगा कि वह संतुष्ट है भी या नहीं।
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने जब हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की तो उन्हें छात्रवृत्ति का एक प्रकरण पेंडिंग मिला। जब उन्होंने सहायक आयुक्त ट्राइबल से पूछताछ की तो उन्हें प्रकरण की जानकारी ही नहीं थी। इसी कारण सहायक आयुक्त को नोटिस जारी किया जा रहा है। कुछ दिन पहले आमखो के आयुर्वेदिक अस्पताल का रात के समय निरीक्षण एसडीएम झांसी रोड अनिल बनवारिया ने किया था। तब उन्हें गेट पर ताला लगा मिला था और स्टाफ सोते हुए। इसी आधार पर कलेक्टर ने महिला चिकित्सक को नोटिस जारी करने को कहा है। विभागीय अधिकारियों से कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा, अफसर अपने रुटीन के काम भी कुछ नया दिखाने के लिए प्रयास करें ताकि लोगों को राहत मिले।
कलेक्टर अनुराग चौधरी ने जब हेल्पलाइन प्रकरणों की समीक्षा की तो उन्हें छात्रवृत्ति का एक प्रकरण पेंडिंग मिला। जब उन्होंने सहायक आयुक्त ट्राइबल से पूछताछ की तो उन्हें प्रकरण की जानकारी ही नहीं थी। इसी कारण सहायक आयुक्त को नोटिस जारी किया जा रहा है। कुछ दिन पहले आमखो के आयुर्वेदिक अस्पताल का रात के समय निरीक्षण एसडीएम झांसी रोड अनिल बनवारिया ने किया था। तब उन्हें गेट पर ताला लगा मिला था और स्टाफ सोते हुए। इसी आधार पर कलेक्टर ने महिला चिकित्सक को नोटिस जारी करने को कहा है। विभागीय अधिकारियों से कलेक्टर श्री चौधरी ने कहा, अफसर अपने रुटीन के काम भी कुछ नया दिखाने के लिए प्रयास करें ताकि लोगों को राहत मिले।loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal