
बलिया:-जिले के नरही थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पलिया खास बड़का खेत में शनिवार के दिन में करेंट की चपेट में आने से तीन लोग झुलसे।जिसमे एक महिला सहित दो लोगो की मौत ।एक ईलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
आप को बताते चलें कि दुर्गेश ठाकुर 24 वर्ष पुत्र नथुनी ठाकूर ग्राम पंचायत पलिया खास बड़का खेल में शनिवार के दिन में खेत से भूसा डोने के बाद नहा कर भीगा हुआ कपड़ा सूखने के लिये पास में लगें करकट पर जैसे ही कपड़ा को डाला पहले से करकट करेंट की चपेट में आ गया।जिसे देखकर उसकी दादी ने बचाने की कोशिस की।उसे भी बिजली ने अपने चपेट में ले लिया।बग़ल में खड़ी उसकी बहन दोनो को बचाने की कोसिस की उसे भी विधुत चपेट में लेलिया।जिसे आस पास के लोगो ने किसी तरह बचा कर ईलाज के लिए जिला अस्पताल पहुचाया।जहा उसका ईलाज चल रहा है
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal