Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*डी पी एक्ट के वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरप्तार*

बलिया: पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा चल रहे सामान्य लोक सभा चुनाव के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 04.05.2019 को प्रभारी निरीक्षक उभांव मय हमराह को जरिये मुखबिर सूचना मिली की मु0अ0सं0 78/19 धारा 498ए, 304 बी भादवि व 3/4 डी0पी0 एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रानू शर्मा रोडवेज बेलथरा रोड पर खड़ा है तथा कहीं जाने की फिराक में है। इस सूचना पर विश्वास कर क्षेत्राधिकारी रसड़ा को सूचना देकर प्रभारी निरीक्षक उभांव मय हमराह चौकिया मोड़ से प्रस्थान कर रोडवेज बस स्टैंड के उत्तर तरफ आये जहां एक व्यक्ति खड़ा दिखायी दिया। मुखबिर के इशारे पर खड़े व्यक्ति के पास पहुँचे तो वह व्यक्ति पुलिस वालों को देखकर भागना चाहा किन्तु पुलिस बल का प्रयोग कर उसे घेर कर समय करीब 13.05 बजे गिरफ्तार कर लिया गया।
पूछ-ताछ करने पर अपना नाम रानू शर्मा व घटना से सम्बन्धित पुछ-ताछ करने पर बताया कि मैने अपनी पत्नी नीतू शर्मा की गर्दन पर चारा मशीन के गड़ासा से मारकर हत्या किया था जिसे मैं अपने घर पर ही छुपाकर रखा हूँ। अभियुक्त की निशानदेही पर घर ग्राम- रौसड़ा जाकर देखा गया तो चारा मशीन का गड़ासा जिससे हत्या हुई थी रक्त से सना नट बोल्ट से कसा हुआ बरामद किया गया। उसने बताया कि इसी गड़ासे से अपनी पत्नी की हत्या किया था।
इस सम्बन्ध में थाना उभांव पर अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को चालान न्यायालय कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त-*
रानू शर्मा पुत्र दामोदर शर्मा निवासी रौसड़ा थाना उभांव जिला बलिया ।
*बरामदगी-*
हत्या में प्रयुक्त चारा मशीन का गड़ासा ।
*गिरफ्तार करने वाली टीम-*
1- प्रभारी निरीक्षक उभांव राजेश कुमार सिंह मय हमराह ।
2- उ0नि0 राम सिंह यादव थाना उभांव बलिया।
*दिनांक- 04.05.2019*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...