ग्वालियर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा में सिर्फ एक दिन ही शेष रह गया है। आईजी राजाबाबू सिंह ने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर सुरक्षा प्लान और ट्रैफिक प्लान तैयार किया। पूरा फोकस रूट, सभा स्थल की सुरक्षा पर रहा। जिसमें तय हुआ, सभा स्थल पर पानी की बोतल, खाने का डिब्बा, गुटखा, सिगरेट पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।

सभा स्थल में प्रवेश के लिए बनाए गए आठ प्रवेश द्वार पर ही सभा के अंदर प्रवेश करने वालों की मैटल डिटेक्टर से चेकिंग होगी। जो सामग्री सभा स्थल पर प्रतिबंधित रहेगी, वह जिस पर मिलेगी उसे प्रवेश द्वार पर ही जब्त कर लिया जाएगा। वहीं जिस रूट से पीएम मोदी का काफिला गुजरेगा, उस रूट पर दुकानें बंद करा दी जाएंगी। जिन लोगों के घर यहां हैं, उन्हें हिदायत दी गई है कि काफिले पर फूल, माला या स्वागत के लिए अन्य कोई सामग्री न फेंकंे।
वीआईपी गेट से पास वालों को ही मिलेगी एंट्री
सभा में प्रवेश के लिए वीआईपी गेट भी बनाया गया है। वीआईपी पास धारक पशु मेला गेट से मुख्य मेला गेट की तरफ प्रवेश कर अपने वाहन पार्क कर सकेंगे। सभा स्थल के लिए पशु मेला की तरफ से दायीं ओर वीआईपी गेट से प्रवेश मिलेगा।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal