Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

चुनाव देश को जोड़ने और तोड़ने वाली विचारधाराओं के बीच : तोमर

ग्वालियरमुरैना-श्योपुर संसदीय क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर नेमुरैना नगर के विभिन्ना वार्डों में भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं से जनसंवाद किया। भाजपा प्रत्याशी नरेन्द्र सिंह तोमर ने  सुबह 10 बजे महाकाल खण्ड के फाटक बाहर के भाजपा कार्यकर्ताओं सहित मतदाताओं से सुभाष नगर स्थित जेएस गार्डन में जनसंवाद किया। जिसमें वार्ड 1, 2, 3, 24, 25, 26, 27, 28, 29 और वार्ड 30 के कार्यकर्ता एवं आमजन मौजूद थे। इसी क्रम में सुबह 11 बजे बजरंग खण्ड में नैनागढ रोड वार्ड 11, 12, 13, 14, 16 के लोगों से जगदम्बा पैलेस, दोपहर 12 बजे न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी वार्ड 45, 46, 47 के मतदाताओं एवं कार्यकर्ताओं से जनसंवाद किया। तोमर ने दोपहर 2 बजे संजय कॉलोनी एवं गणेषपुरा के लोगों से व्हीआईपी रोड स्थित मृगनयनी गार्डन में जनसपंर्क कर भाजपा को जिताने का आव्हान किया। जनसंवाद के दौरान तोमर ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस चुनाव में भी देश की जनता नरेन्द्र मोदी को ही चुनेगी। यह चुनाव देश को जा़ेडने वाली और देश को बांटने वाली दो धाराओं के बीच हो रहा है।
जनसभाओं को पूर्व मंत्री मुंशीलाल, पूर्व विधायक गजराज सिंह, शिवमंगल सिंह तोमर, परशुराम मुदगल, रामप्रकाश राजौरिया, महेश मिश्रा एडवोकेट ने भी संबोधित किया। भाजपा प्रत्याषी श्री तोमर ने दोपहर 1 बजे होटल राधिका पैलेस में डॉक्टर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों से चर्चा कर समर्थन मांगा।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...