ग्वालियर-
चंद पानी की बूंदे इंसान को जीवन दे सकती हैं पानी के बगैर यह पृथ्वी अधूरी है इंसान को चंद बूंद पानी की कद्र करना चाहिए जो लोग निस्वार्थ भावना से पानी का उपहार करते हैं वह दुनिया के सबसे बड़े इंसान माने जाते हैं उक्त उद्गार पिछोर कस्बे में बस स्टैंड स्थित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि बतौर पहुंचे आईपीएस अधिकारी देहात थाना प्रभारी पुनीत गहलोत् द्वारा ब्यक्त किए गए
दरअसल मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु अता मोहम्मद द्वारा कस्बे के अंदर आने जाने वाले लोगों के लिए बस स्टैंड स्थित एक प्याऊ लगाई गई थी जिस प्याऊ का उद्घाटन आईपीएस अधिकारी पुनीत गहलोद द्वारा किया गया
श्री गहलोत ने इस मौके पर उपस्थित लोगों से यह भी कहा इंसान का जीवन पांच तत्वों से बना हुआ है जिसमें 75% इंसान के जीवन का जो भाग होता है पानी से बना होता है पानी के बगैर यह दुनिया अधूरी ही नहीं है बल्कि पानी के बगैर यह जग भी सूना है
आईपीएस अधिकारी श्री गहलोत ने कहा पानी की एक-एक बूंद इंसान को बचाना चाहिए एक बूंद इंसान को जीवन देती है तो एक बूंद हरे पौधे को जीवन भी दे सकती है पानी को संजोए रखना इंसान का धर्म ही नहीं बल्कि कर्तव्य है!
प्याउ के उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी एवं पार्षद राव पंचम सिंह, श्रीमती शबनम कल्लू खान पार्षद, आसिफ खान, उमाशंकर परिहार उप निरीक्षक थाना पिछोर पप्पू यादव, के साथ-साथ शहर के गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal