Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

नही रुक रहा भाजपा में इस्तिफाओ का दौर एक के बाद एक दिग्गज नेताओ का हो रहा कांग्रेस में विलय।। अब तक मे हजारो लोगो ने थामा काँग्रेस का दामन

हिम्मत समाचार// मध्य प्रदेश// सिंगरौली

सिंगरौली से राजेश वर्मा की रिपोर्ट

HS-NEWS //सिंगरौली :- सीधी संसदीय क्षेत्र से लोकसभा प्रत्याशी वहीं 5 वर्ष तक सांसद रहे रीति पाठक को पुनः लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर भाजपा में इस्तीफाओं का जो दौर शुरू हुआ है अब रुकने का नाम ही नहीं ले रहा है आपको बता दें कि रीती पाठक को लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने पर पूर्व सांसद ,पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष ,पूर्व भाजपा उपाध्यक्ष ,जिला जनपद सदस्य,जनपद सदस्य, आधा सैकड़ा सरपंच ,भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता ,युवा मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ,पार्षद ,नगर निगम अध्यक्ष सहित अब तक सैकड़ों भाजपा युवा मोर्चा के लोग भाजपा का दामन छोड़ कांग्रेस की सदस्यता लिए आपको बता दें कि पिछले तीन-चार दिनों से लगातार लोग जिला पंचायत सदस्य जनपद सदस्य आधा सैकड़ा पंचायत सरपंच के लोगों ने राहुल भैया के हाथों कांग्रेस का दामन थाम लिया है वही कल सैकड़ों की तादाद में साहू समाज के लोगों ने शिवचर्चा परिवार के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली जिसमें पूर्व अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व भाजपा नेता रमाशंकर शाह अपने 126 लोगों के साथ जेपी पैलेस में राहुल भैया के हाथे कांग्रेस का दामन थाम लिया है वही अभी खबर आ रही है कि शासन के पूर्व सरपंच भगवान दास शाह और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य किरण शाह ने भी कांग्रेस का दामन थाम लिया वही जिला पंचायत के सदस्य व वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकेश सिंह ने भी भाजपा छोड़ काँग्रेस की सदस्यता लिए है साथ मे विजय सिंह ने भी काँग्रेस की सदस्यता लिए है

इससे पहले खुटार में की गई आम सभा में सैकड़ों की तादात में भाजपा बसपा आर एस एस के लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता राहुल भैया के हाथों लिया था वही पोड़ी नौगाई की सभा मे काँग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष व सरपंच रूपेश चंद पांडेय की अगुवाई में दर्जनों की संख्या में पंचायत सरपंचों ने कांग्रेस की सदस्यता लिया

वही शाहू समाज के बहुत से कद्दावर नेता भाजपा पर शाहू समाज पर उपेक्षा का आरोप लगाते हुए और बिलौंजी दंगा कांड में शाहू समाज के निर्दोष लोगों के ऊपर भाजपा सरकार में मुकदमे दर्ज होने को लेकर भी शाहू समाज मे भाजपा के प्रति असंतोष ब्याप्त है।

बुद्धिजियो का कहना है की अगर इसी तरह चलता रहा तो भाजपा के लिए राह_ _मुश्किल हो सकता है।।

सदस्यता लेने वाले
1) भगवान दास शाह सासन जो दो बार सरपंच थे और उनकी पत्नी जिला पंचायत सदस्य है अपने 103 कार्यकर्ता के साथ भाजपा छोड़ कर काग्रेश पार्टी की सदस्यता लिए

2) नंदकेस सिंह जिला पंचायत सदस्य जो 75 लोगो के साथ भाजपा छोड़ कर काग्रेश पार्टी की सदस्यता लिए

3) रमाशंकर शाह पूर्व अध्यक्ष अधिवक्ता संघ एवम शिवचर्चा प्रमुख सिंगरौली 127 लोगो के साथ भाजपा छोड़ काग्रेश पार्टी ज्वाइन किया

4) रामसंकर शाह एडवोकेट बहुजन से छोड़ कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता लिए 51 लोगो के साथ

5) अरबिंद शाह वरिष्ट अधिवक्ता_
92 लोगो के साथ भाजपा छोड़ काग्रेश पार्टी की सदस्यता लिया

6) स्वतन्र्त कुमार शाह,रामसहाय शाह,सुभाष शाह, खमरियवाले,जमुना ,रामचन्द्र शाह,नितेश शाह
राधिका प्रसाद शाह भाजपा छोड़ काग्रेश पार्टी की सदस्यता लिया ।
_www.himmatsamachar.com_

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...