Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

अभातेयुप के तत्वाधान में भारत का दूसरा व मध्यप्रदेश का पहला आचार्य तुलसी जैन होस्टल का इंदौर में भव्य शुभारंभ।।।

उक्त गरिमामय कार्यक्रम में अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमल जी कटारिया व महामंत्री सन्दीप जी कोठारी,उपाध्यक्ष मुकेश जी गुगलिया विशेष रूप से उपस्थित

युवा शब्द अवस्था नहीं क्रांति का प्रतिक – साध्वी श्री सम्यकप्रभाजी

बामनिया से मयंक बाफना।

(इंदौर)-आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या साध्वीश्री सम्यकप्रभाजी ने जैन संस्कार विधि से आचार्य तुलसी जैन होस्टल के शुभारंभ के अवसर पर आयोजित

कार्यक्रम में धर्म सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आचार्य तुलसी ने युवा शक्ति पर विश्वास प्रकट करते हुए कहा कि मुझे कुछ ऐसे युवकों की जरूरत है जो प्रबल इच्छा शक्ति के साथ मेरे विचारों को झेल सके आचार्य तुलसी के विचारों को *आचार्य महाप्रज्ञजी* एवं वर्तमान *आचार्य श्री महाश्रमणजी* ने झेला जिसकी सुखद परिणति आज हमारे सामने है। गुरुदेव के आदेश निर्देश का पालन करते हुए हम सब धर्म संघ की सेवा में सदैव संलग्न रहे,यही मंगल कामना है।
*अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विमलजी कटारिया* ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि इंदौर संभावनाओं का शहर है इसी के साथ ही हम इसे संकल्प शक्ति का शहर भी कहें तो कोई अतिशयोक्ति नहीं होगी। *तेरापंथ भवन* में *आचार्य तुलसी जैन होस्टल* का प्रारंभ होना,अन्य तेरापंथ भवनों के लिए प्रेरणास्रोत हैं। आज में तुलसी महाप्रज्ञ चेतना एवं सेवा न्यास के समस्त ट्रस्टीयों को प्रणाम करता हूं जिन्होंने इंदौर तेरापंथ युवक परिषद पर विश्वास किया। अब परिषद की जिम्मेदारी है कि तेरापंथ सभा, तेरापंथ महिला मंडल जो कि हमारें आशिर्वाद दाता है का आशीर्वाद लेकर, समाज ने जो विश्वास प्रकट किया है उस विश्वास को बनाकर रखें। तभी आचार्य तुलसी जैन होस्टल को प्रारंभ करने की सार्थकता होगा।
*महामंत्री श्री संदीपजी कोठारी* ने कहा कि अभातेयुप के तत्वाधान में भारत का पहला आचार्य तुलसी जैन होस्टल का शुभारंभ कोलकाता में हुआ एवं दूसरा आज मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रारंभ हुआ व अतिशिध्र हम तीसरा 19 मई को बैंगलोर में प्रारंभ करने जा रहे हैं। यह सब समाज के सहयोग एवं गुरूओं के आशिर्वाद का ही परिणाम है।
इस अवसर पर *अभातेयुप के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री मुकेश जी गुगलिया* ने भी अपने विचार व्यक्त किये और तेयुप इंदौर को बधाई प्रेषित की।
साध्वीश्री के *मंगलपाठ* से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
इंदौर तेरापंथ युवक परिषद द्वारा *विजय गीत* का संघान हुआ।
श्री विमल जी कटारिया द्वारा *श्रावक निष्ठा पत्र* का वाचन किया गया।
इंदौर तेरापंथ युवक परिषद के अध्यक्ष *श्री संजयजी चोरड़िया* ने आगंतुक अतिथियों का स्वागत करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के अध्यक्ष *श्री प्रकाशजी कांठेड़,इंदौर प्रभारी संजय पालरेचा, श्री विजय जी सामोता,युवा पार्षद श्री दीपकजी जैन,श्री प्रैमजी बैद, श्री बिकासजी बैद,तेरापंथ महिला मंडल की राष्ट्रीय प्रचार प्रसार मंत्री श्रीमती प्रभाजी घोड़ावत, तेरापंथ महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती साधनाजी कोठारी,श्रीमती शशिकलाजी रांका* आदि ने अपने विचार व्यक्त किये और आचार्य तुलसी जैन होस्टल के संयोजकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
*संस्कारक श्री पृथ्वीराजजी बैद* ने सामुहिक मंत्रोच्चार के साथ शुभारंभ की प्रक्रिया को पूर्ण करवाईं।
*रतलाम,केसूर,पेटलावद* सहित समीपस्थ क्षेत्रों के श्रावक श्राविकाओं के अलावा स्थानीय समाजजनों की गरिमामय उपस्थिति रही।
*कार्यक्रम के अंत में आगंतुक अतिथियों ने सहयोग प्रदाताओं को मोमेंटो के द्वारा सम्मानित किया*।
कार्यक्रम का सफल *संचालन तेयुप के संगठन मंत्री श्री प्रकाशजी बैद* द्वारा किया गया।
इस गरिमामय कार्यक्रम मे *जैन तेरापंथ न्यूज़(जेटीएन) प्रतिनिधि के रूप में पुनीत भंडारी,पंकज जे.पटवा* भी उपस्थित थे।
आभार तेयुप मंत्री *श्री जयप्रकाशजी रामपुरिया* द्वारा व्यक्त किया गया।
पंकज जे.पटवा पेटलावद.

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...