बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (राजकुमार सिंह – जमुना सोनी) बैढन भाजपा नेता व पूर्व जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष व शिव शिष्य परिवार (शिवचर्चा मंडली) जिला संयोजक –

रमाशंकर शाह (एडवोकेट) ने कल दिनांक 22/04/2019 को रात लगभग 09:00 बजे होटल जीपी पैलेस में अपने 126 सहयोगियों सहित मध्य प्रदेश पूर्व विधानसभा नेता प्रतिपक्ष एवं सीधी लोकसभा प्रत्याशी -अजय सिंह “राहुल भैया” के हाथों नंदकेश सिंह (जिला पंचायत सदस्य) राजेंद्र शाह (रैला पूर्व सरपंच), किरण साहू (जिला पंचायत सदस्य) अरविंद शाह (एडवोकेट), विजय सिंह (पचखोरा), भगवानदास पूर्व (पूर्व सरपंच शासन), रामशकल साहू (जुआरी),

शिवसागर शाह (पूर्व पार्षद), अन्नू पटेल (माजन कला आस्था बहुउद्देशीय निःशक्त कल्याण समिति सचिव) सहित लगभग एक सैकड़ा से अधिक संख्या में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण कर दामन थाम लिया है ।
जिला अधिवक्ता संघ बैढ़न के पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर शाह ने कहा कि भाजपा में अब कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं रह गया और

वहाँ अब चापलूसी एवं चाटुकारिता करने वाले को ही मान-सम्मान व पद से नवाजा जा रहा है इसलिये कार्यकर्ताओं को जहाँ मान-सम्मान मिलेगा कार्यकर्ता वहीं जायेगा और सिंगरौली ही नहीं अपितु पूर्ण विंध्य का विकास अजय सिंह “राहुल भैया” के सांसद बनने पर ही संभव है पिछले पांच सालों में हम सब भाजपा की सांसद रीति पाठक द्वारा कराये गये क्षेत्र के विकास को देख चुके हैं व सीधी-सिंगरौली सड़क मार्ग न जाने कब पूर्ण होगा अगर किसी कार्यवश सिंगरौली से सीधी या रीवा जाना पड़ जाय तो लौटने के बाद लगता हैं कि 105 डिग्री बुखार आ गयी हैं और ऐसे में अब समय आ गया है कि हम सब एक ऐसे नेता को चुनें कि सरल और सहज रूप से मिला जा सके एवं अपनी परेशानी को बताने पर सरलता से निदान हो पाये ।
अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष रमाशंकर शाह ने आगे कहा कि स्व. कुँवर अर्जुन सिंह “दाऊ साहब” ने सिंगरौली एवं सीधी के विकास में कोई कोताही नहीं बरती और आज एनटीपीसी – एनसीएल जैसी महारत्न कंपनियों में क्षेत्र के बहुतायत संख्या में लोग रोजगार पाकर अपना जीवन-यापन कर रहे हैं और उस समय के विस्थापित लोगों को मुआवजा व नौकरी दोनों मिलना कुँवर अर्जुन सिंह “दाऊ साहब” की ही देन हैं अगर हम सब इस बार अपने प्रिय नेता लोकसभा प्रत्याशी अजय सिंह “राहुल भैया” को जिताकर सांसद के रूप में दिल्ली भेजते हैं तो अवश्य ही कुँवर अर्जुन सिंह “दाऊ साहब” के अधूरे सपनों को “राहुल भैया”पूरा करेंगे।
वही पर साहू समाज के लोग भारी संख्या में उपस्थित रहे तभी सिंगरौली विधानसभा पूर्व प्रत्याशी- रेनू शाह ने कहा कि साहू समाज के लोग एक एक मतदाता अजय सिंह राहुल भैया को दिल्ली के संसद में भेजने का वक्त आ गया इस बार किसी प्रकार से चूक न हो और सीधी/सिंगरौली का विकास तभी सम्भव है ।
*मौके पर मुख्य रूप से सीधी/सिंगरौली लोकसभा प्रत्याशी -अजय सिंह राहुल, जिला अधिवक्ता संघ अध्यक्ष – सुभाष शाह, पूर्व अधिवक्ता संघ अध्यक्ष- रमाशंकर शाह, रेनू शाह, अशोक शाह, लखनलाल शाह सहित सैकड़ों की सँख्या में साहू समाज व कांग्रेस के पदाधिकारी – कार्यकर्ता मौजूद ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal