ग्वालियर-
लैंडलाइन धारकों ने आए दिन खराबी और अच्छी सर्विस न मिलने से परेशान अपने कनेक्शन कटवा दिए। उन्हें इसका विकल्प मोबाइल के रुप में मिला। मोबाइल को साथ में लेकर चलने की खूबी व सस्ती कॉलिंग ने भी लोगों को आकर्षित किया। यही कारण है कि पिछले 12 साल में तेजी से टेलीफोन कनेक्शन में गिरावट दर्ज की गई। ग्वालियर जिले में ही हर दिन बीएसएनएल के 13 कनेक्शन कटे हैं। जबकि अन्य कंपनियों के प्रदेश में एक माह में 14 हजार कनेक्शन कटे हैं।
सर्विस देने में आने वाली बाधाएं-

बीएसएनएल के अधिकारी स्वीकार करते हैं कि लैंडलाइन कनेक्शन को वह अच्छी सर्विस नहीं दे सके। सर्विस न पहुंचा पाने के पीछे भी उनका बाजिव कारण भी है। उनका कहना है कि तेजी से बढ़ते लैंडलाइन कनेक्शन के लिए खंभों पर कॉपर की वायर डाली जाती थी। कॉपर मूल्यवान होने के चलते चोरी हुई। तब उसे जमीन के अंदर बिछाना शुरू किया। लेकिन शहर में निर्माण कार्य होने के चलते आए दिन खुदाई में वायर टूटने से परेशानी बढ़ी। कॉपर के तार का जोड़ थोड़ा भी लचर रह जाता तो वह खर खर की आवाज देता।
टैरिफ प्लान बना कटने का कारण-
घर तक सीमित टेलीफोन का स्थान मोबाइल ने लिया। मोबाइल को कहीं पर लाया ले जाया जा सकता था। इसके साथ ही टैरिफ प्लान ने लोगों का टेलीफोन से मोहभंग ही कर दिया। टेलीफोन से कहीं सस्ता मोबाइल पड़ने लगा था। जबकि टेलीफोन कंपनियों ने अपने टैरिफ में कोई सुधार नहीं किया वहीं मोबाइल कंपनियों ने कॉलिंग से लेकर नेट सस्ता किया।
इस तरह घट गए लैंडलाइन कनेक्शन-

2007 में बीएसएनएल के पास 90 हजार कनेक्शन थे, जो धीरे धीरे 35 हजार कनेक्शन में सिमट कर रह गए।इसमें 14हजार पर ब्रॉडबेंड चलाया जा रहा है। अकेले बीएसएसएनएल के ही 55 हजार कनेक्शन कट गए। वहीं एयरटेल के पास महज 10 हजार ही टेलीफोन कनेक्शन बचे हैं।
प्रदेश में हर माह घटता कनेक्शन का आंकड़ा-
2019 बीएसएनएल, एयरटेल, रिलायंस , टाटा वोडाफोन, टोटल
जनवरी 654871, 242481, 10896, 15207, 1020, 924475,
फरवरी 653663, 242605, 10553, 15161 ,1050, 923032,
फायवर टू दा होम कनेक्शन देना शुरू-
बीएसएसएनएल के अधिकारी बताते हैं कि फायवर टू दा होम कनेक्शन के माध्यम से टेलीफोन कनेक्शन दिया जा रहा है। जिसका चोरी व कटने का डर नहीं होता। इसे खंभों के माध्यम से घरों तक पहुंचाया जा रहा है। शहर में अभी तक 500 कनेक्शन दिए जा चुके हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal