ग्वालियर-
बिजली कंपनी,मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के मेंटेनेंस के बाद भी फॉल्टों पर ब्रेक नहीं लग सका है बुधवार को हुई बारिश व तेज हवा की वजह से 33 केवी व 11 केवी लाइनों में फॉल्ट आए। 33 केवी के फीडर 17 बार बंद हुए।
गत दिवस बिजली कंपनी ने तीन घंटे का घोषित बंद किया था। इस दौरान लाइन, सब स्टेशन के मेंटेनेंस सहित अन्य काम किए, लेकिन मेंटेनेंस के बाद भी सुधार नहीं हुआ। बारिश की वजह से लाइनों में फॉल्ट आए। इससे शहर के अलग-अलग इलाकों में लोगों को कटौती का सामना करना पड़ा।
6 घंटे बाद भी सुनवाई नहीं
टोंटा की बजरिया में सुबह 9 बजे एलटी लाइन की केबिल टूट गई। इससे एक फेस बंद हो गया। रहवासियों ने सुबह कंपनी के कॉल सेंटर पर शिकायत दर्ज करा दी, लेकिन 6 घंटे तक इस तार को जोड़ने कोई नहीं पहुंचा। बार-बार शिकायत करनी पड़ी।
– फ्यूज ऑफ कॉल्स पर आसानी से लोगों के फोन नहीं लग सके। नंबर व्यस्त आ रहा था। बारिश की वजह से आए फॉल्टों की संख्या में इजाफा हो गया। एलटी शिकायतों का देर से निराकरण हुआ
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal