बलिया: लोकसभा चुनाव में बूथ पर हर मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के प्रति जिला निर्वाचन अधिकारी भवानी सिंह खंगारौत पूरी तरह गम्भीर हैं। बुधवार को उन्होंने एसपी देवेंद्र नाथ और एसडीएम बांसडीह अन्नपूर्णा गर्ग के साथ बांसडीह क्षेत्र के घाघरा उस पार के अति संवेदनशील बूथ चक बिलियम और दियरा भागर पर पहुँचे। चक बिलियम में शौचालय ठीक नहीं होने पर प्रधान को तत्काल शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। वहीं अब तक यहां की मूलभूत सुविधाएं तक दुरुस्त नहीं होने और उस पर नजर नहीं जाने पर तहसीलदार बांसडीह शिवसागर दूबे से सवाल भी किया।
एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जरूरी जानकारी क्षेत्रीय थानाध्यक्ष व स्थानीय लोगों से लिया। निरीक्षण के बाद अधिकारी द्वय ग्रामीणों से मिले। उनसे अपील किया कि 19 मई को होने वाले चुनाव में वोट देकर लोकतंत्र में अपनी भूमिका दर्ज कराएं। खासकर महिलाओं से अनिवार्य रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने को प्रेरित किया।
*घाघरा पार के इलाके के बूथों पर पहुँचे डीएम-एसपी*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal