Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*बलिया:85 लाख रुपये की अबैध हेरोईन(मादक पदार्थ) के साथ दो अन्तर्रजनपदीय तस्कर गिरफ्तार*

बलिया:- श्री मनोज कुमार तिवारी पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा आगामी सामान्य लोकसभा निर्वाचन 2019 के दृष्टिगत अपराध एवं अपराधियो के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में तथा श्री देवेन्द्र नाथ पुलिस अधीक्षक बलिया के कुशल पर्येवक्षण मे दिनांक 15.04.2019 को श्री के0पी0 सिंह क्षेत्राधिकारी रसड़ा की मौजूदगी मे प्रभारी निरीक्षक रसड़ा एवं प्रभारी स्वाट टीम/सर्विलांस टीम व प्रभारी एण्टी एक्टार्सन सेल परिक्षेत्र आजमगढ़ के द्वारा बलिया-गाजीपुर स्थित थाना रसड़ा के सिधागर घाट बैरियर के पास संदिग्ध व्यक्तियों व अपराधियो की चेंकिग के दौरान गाजीपुर से गोरखपुर जा रहे मोटरसाईकिल सवार दो व्यक्तियो को समय प्रातः 06.35 बजे चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। जिनके जामातलाशी से अभियुक्त *मनोज सिंह यादव पुत्र सुरेश यादव ग्राम भटौली थाना कोतवाली नगर गाजीपुर* के कब्जे से पिठ्ठु बैग मे सफेद प्लास्टिक मे 450 ग्राम नाजायज हेरोईन मादक पदार्थ व उसके कब्जे से 01 अदद तंमचा मय 03 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर बरामद किया गया साथ ही पकड़े गये दूसरे अभियुक्त *सम्पूर्णानन्द यादव पुत्र शशिकान्त यादव ग्राम खजुहा थाना सुहवल जनपद गाजीपुर* के पास लिए हुए पिठ्ठु बैग में रखे प्लास्टिक में से 400 ग्राम नाजायज हेरोईन मादक पदार्थ बरामद किया गया।
विस्तृत पूछ ताछ के दौरान पकड़े गये अभियुक्तो द्वारा बताया गया कि हम लोग पी0जी0 कालेज गाजीपुर के छात्र एवं छात्र-नेता है जो अपने आवश्यकताओ की पूर्ति करने के लिए अपने अन्य साथियो के साथ मिलकर हेरोईन जैसे मादक पदार्थ की तस्करी करते हैं तथा हेरोईन को गाजीपुर से गोरखपुर के रास्ते नेपाल ले जाते है । जिससे लोगों को काफी लाभ मिलता है । पकड़े गये अभियुक्तगण मनोज सिंह यादव व सम्पूर्णा नन्द सिंह यादव के विरुद्ध थाना कोतवाली रसड़ा जनपद बलिया पर उचित धाराओ मे अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।
*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*
1. मनोज सिंह यादव पुत्र सुरेश यादव ग्राम भटौली थाना कोतवाली नगर गाजीपुर ।
2. सम्पूर्णानन्द यादव पुत्र शशीकान्त यादव ग्राम खजुहा थाना सुहवल जनपद गाजीपुर ।
*बरामदगी-*
1. दोनो अभियुक्तगणों के कब्जे से 850 ग्राम नाजायज हेरोईन (मादक पदार्थ)
2. 01 अदद तंमचा 315 बोर व 03 अदद जिंदा कारतूस 315 बोर
3. 01 मोटर साईकिल नं0 UP 61 AJ 9250 सुपर स्प्लेण्डर
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम-*
(1) ज्ञानेश्वर मिश्रा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रसड़ा मय टीम ।
(2) उ0नि0 अश्वनी पाण्डेय प्रभारी एक्टार्सन सेल परिक्षेत्रिय टीम आजमगढ़ ।
(3) उ0नि0 बी0के0 सिंह एण्टी एक्टार्सन सेल परिक्षेत्र आजमगढ़ ।
(4) हे0का0 श्याम सुन्दर सिंह एण्टी एक्टार्सन सेल परिक्षेत्र आजमगढ़ ।
(5) उ0नि0 विनीत राय प्रभारी स्वाट टीम बलिया मय टीम ।
(6) उ0नि0 श्री संजय सरोज स्वाट टीम बलिया ।
(7) उ0नि0 राजकुमार सिंह प्रभारी सर्विलांस बलिया मय टीम ।
नोट- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा अपराधियो की गिरफ्तारी व बरामदगी हेतू पुलिस टीम को 25000/- रुपये का नगद पुरस्कार से पुरस्कृत किया गया।
*दिनांक-15.04.2019*

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...