ग्वालियर –
वाहन चालकों द्वारा स्कूली बच्चों की ओवर लोडिंग करने पर परिवहन विभाग द्वारा वाहनों के खिलाफ एक सप्ताह से कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी वाहन चालक निर्धारित संख्या से ज्यादा बच्चों को बैठाने से पीछे हटने को तैयार नहीं है। इसके साथ ही स्कूली बस बिना परमिट के बच्चों का परिवहन कर रहे हैं। मंगलवार को आरटीओ अमले ने गिरवाई नाका के पास स्थित रेडियंट स्कूल की 16 बसों की जांच की, जिसमें से 7 बसें बिना परमिट के मिली। हालांकि स्कूल प्रबंधन का दावा है कि इनमें से एक बस ऐसी है जिसका एक साल से परिवहन नहीं किया जा रहा है। इन सभी बसों पर आरटीओ अमले ने परमिट लेने तक प्रतिबंध लगा दिया है।
वहीं मंगलवार को सुबह के समय आरटीओ अमले ने कार्मल कान्वेंट स्कूल ऑटो व वैन से छात्राओं को लेकर आने वाले वाहनों की जांच की। एक वैन में 11 छात्राओं को बैठाने पर वाहन को जब्त कर लिया। वहीं सेंट टेरेसा स्कूल के 13 बच्चे ऑटो में बैठे मिले। दो बच्चाें को ऑटो चालक ने अपनी सीट पर बैठाकर रखा था। वहीं इसी स्कूली की एक वैन 12 बच्चों से भरी जब्त की गई।
रेडियंट स्कूल ने छात्रों के लिए दूसरी बसों का किया इंतजाम: रेडियंट स्कूल की 7 बसों के संचालन पर आरटीओ अमले द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने पर स्कूल प्रबंधन ने आनन-फानन में दूसरी बसों का इंतजाम किया है। स्कूल के संचालक अर्जुन गुप्ता का कहना था कि बच्चों को घर पहुंचने व स्कूल आने में परेशान नहीं हो इसके लिए बस ऑपरेटर से बातकर दूसरी बसों का इंतजाम कर लिया है। संचालक का कहना था कि उन्होंने परमिट की फीस परिवहन विभाग में जमा कर दी है। लेकिन जांच अधिकारी नहीं मिलने के कारण उनकी स्कूल की बसों को परमिट अब तक नहीं मिल सका। इस मामले में बस ऑपरेटर से कह दिया कि जिन बसों के दस्तावेज पूरे हैं उन्हीं बस में वे बच्चों का परिवहन करेंगे।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal