बलिया:- पुलिस अधीक्षक बलिया द्वारा आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 07.04.2019 को उ0नि0 विनोद कुमार यादव व उ0नि0 श्रीराम सिंह यादव को जरिये मुखबिर सूचना प्राप्त हुई की कुछ पशु तस्कर गोवंशीय मवेशियों को ट्रक पर लोड कर के बेल्थरा बाजार की तरफ आ रहे हैं जो भागलपुर होते हुए बिहार की तरफ जायेंगे। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा चरण सिंह तिराहा कस्बा बेल्थरा रोड के पास चेकिंग करने लगे कि रोडवेज बस स्टैन्ड बेल्थरा रोड की तरफ से आ रही ट्रक नं UP62 T6553 को रोकने का प्रयास किया गया तो ट्रक चालक द्वारा हत्या करने की नियत से पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास करते हुए भागने लगा। पुलिस टीम द्वारा अपने आप को बचाते हुए सरकारी जीप से ट्रक का पीछा करने लगे जिससे तुर्तीपार चट्टी से पहले पड़ने वाले रेगुलेटर पुल के पास ट्रक रोककर उसमें बैठे व्यक्ति ट्रक चालक राम भवन मौर्य व शेर अली जो भागने का प्रयास किये, जिनको आवश्यक बल प्रयोग कर पकड़ लिया गया । जामातलाशी में राम भवन मौर्य के कब्जे से 01 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315 तथा शेर अली के कब्जे से 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। ट्रक की तालाशी ली गयी तो उसमें से 22 गोवंशीय पशु (01 गाय, 21 बैल) बरामद हुए । कड़ाई से पुछताछ में पकड़े गये व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि हमलोग गोवंशीय पशुओं को बिहार वध हेतु लेकर जा रहे थे, ट्रक के आगे आगे शहाबुद्दीन व उवैद स्कार्पियो से कुछ दूरी पर आगे- आगे चलकर रास्ता क्लियर करा रहे थे जो स्कार्पियो से भाग गये । याश मुहम्मद ट्रक मालिक है, हम पाँचों लोग मिलकर काफी दिनों से यह धंधा कर रहे थे। इस संबंध में थाना स्थानीय पर अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है, विवेचना प्रचलित है।
*गिरफ्तार पशु तस्कर -*
1. रामभवन मौर्य ट्रक चालक पुत्र दुर्गा प्रसाद निवासी केशवपुर थाना हुसैनगंज जनपद फतेहपुर ।
2. शेर अली पुत्र स्व0 कल्लू निवासी दिलावर गढ़ थाना शिवरतन गंज जनपद अमेठी।
*फरार पशु तस्करः-*
1. शहाबुद्दीन पुत्र फैयाज निवासी पतइला थाना खुटहन जिला जौनपुर।
2. उबैद पुत्र अज्ञात निवासी पतइला थाना खुटहन जौनपुर ।
3. याश मुहम्मद (ट्रक मालिक) पुत्र मु0 शमसेर निवासी पतइला थाना खुटहन जनपद जौनपुर।
*बरामदगी का बिवरण-*
1- 01 अदद तमंचा मय 02 अदद जिन्दा कारतूस 315,
2- 01 अदद तमंचा 12 बोर मय 04 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर
3- 22 गोवंशीय पशु (01 गाय, 21 बैल)
4- ट्रक नं UP62 T6553 (सीज)
*बलिया:22 गौवशीय पशुओं के साथ दो तस्कर गिरफ्तार*
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal