ग्वालियर-
शिवपुरी कोलारस क्षेत्र में पारागढ़ गांव के पास घने जंगल में अवैध हथियारों की फैक्टरी पर छापा मारकर पुलिस ने हथियार बनाने का सामान व सैंपल के लिए बने हथियार जब्त कर लिए हैं। हिस्ट्रीशीटर को सैंपल के लिए पांच अलग-अलग हथियार बनाए थे। हथियार बनाने का कारोबार फल-फूलने से पहले ही पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार सारा सामान जब्त कर लिया है। पारागढ़ के युवक को कोलारस में अवैध हथियार बनाकर कारोबार शुरू करने के लिए बुलाया था। लेकिन हिस्ट्रीशीटर पुलिस के हत्थे चढ़ गया और अवैध हथियार बनाने का भंडा फूट गया।
एसपी राजेश हिंगणकर ने बताया कि आईजी राजाबाबू सिंह के निर्देश पर कोलारस थाना पुलिस ने टीला-डोंगरपुर के रास्ते से आरोपी सुघर सिंह (32) पुत्र मंगल सिंह रावत निवासी ग्राम सतेरिया को पकड़कर तलाशी ली। आरोपी के कब्जे से लोडेड कट्टा बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि सुघर सिंह देहात थाने में हिस्ट्रीशीटर के रूप में दर्ज है। अवैध कट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी सुघर सिंह से पूछताछ की तो उसने पारागढ़ निवासी मनप्रीत सरदार से खरीदना बताया।
पुलिस ने मनप्रीत को घर जाकर पकड़ लिया और पूछताछ में अवैध कट्टा बेचना स्वीकार लिया। आगे पूछताछ में मनप्रीत ने अवैध हथियार बनाए जाने की बात कही। गांव से जंगल में डेढ़ किमी अंदर बताए गए स्थान पर दबिश दी। मौके पर अवैध हथियार बनाने का सामान व चार अन्य अवैध हथियार बरामद हुए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर हथियार व सारा सामान जब्त कर लिया। कोलारस थानो में दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
हथियार बनाने सामान मिला: पुलिस ने हिस्ट्रीशीटर से अवैध कट्टा बरामद किया। जबकि जंगल में सैंपल के रूप में बनाकर रखीं 12 बाेर की बंदूक, 315 बोर की अधिया, 12 बोर की पिस्टल, 315 बोर का कट्टा बरामद की हैं। जबकि अन्य बंदूकें बनाने के लिए 315 बोर की 8 बैरल, प्लास्टिक की थैली में 315 बोर, 32 बोर व 12 बोर के कुल 11 जिंदा राउंड मिले हैं। बैरल के साथ हथियार बनाने के लिए धौंकनी व हथियार बनाने का अलग-अलग सामान जब्त किया गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal