ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 29/03/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन विगत दिवस दिनांक 24/03/2019 को बलियरी निवासी – भारतलाल साहू ने थाना बैढन आकर रिपोर्ट किया कि घर के पास खड़ी ट्रैक्टर ट्राली – ट्रैक्टर इंजन का 2 टायर व बैटरी अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 23/03/2019 को मध्य रात्रि में चोरी हो गया है और जो सुबह ट्रैक्टर इंजन गनियारी नो एंट्री के पास सुबह खड़ा मिला था ।

नवागत जिला पुलिस अधीक्षक – दीपक कुमार शुक्ला निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक – प्रदीप शेन्डे के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक -अनिल सोनकर की सतत निगरानी में बैढन थाना प्रभारी नगर कोतवाल – मनीष त्रिपाठी को बड़ी सफलता तब मिली जब बैढन – विध्यनगर से चोरी गये ट्रैक्टर ट्राली को दो आरोपियों के साथ ट्रेक्टर ट्राली बरामद किया गया ।

विगत दिवस अप. क्र. 205/19 धारा 379 भारतीय दंड विधान का कायम कर विवेचना में लिया गया और बैढन कोतवाली पुलिस टीम द्वारा रवाना कर शहर में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों को देखा गया तो फरियादी द्वारा अपने ट्रैक्टर की पहचान की गयी जो गनियारी शासन रोड की तरफ जाते दिख रहा था जिसके आधार पर थाना कोतवाली पुलिस टीम द्वारा रवाना कर उधर के सभी गांव जैसे – चारगोड़ा – बरहपान – उर्ती की तरफ पता तलाश एवं पूछताछ शुरू की गयी तो पता चला कि प्रकाश नारायण बैस के घर बैढन से चोरी गयी ट्राली खड़ी है तब प्रकाश नारायण को पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल लिया और बताया कि चोरी करने में हमारे साथ बब्लु पनिका – बहादुर जायसवाल रामनारायण प्रजापति भी शामिल थे सभी आरोपियों के घर दबिश दी गयी तो जिसमें से दो आरोपी बब्लु पनिका – बहादुर जायसवाल घर से भाग गये और रामनारायण प्रजापति घर पर मिला और पूछताछ करने पर विध्यनगर थाना क्षेत्र के ट्रैक्टर-ट्राली चुराना बताया कि जिसमें रामनारायण प्रजापति के घर से ट्रैक्टर बरामद किया गया और जिन ट्रैक्टरों में बांधकर ट्राली के चोरी की घटना की गयी थी ऐसे 02 ट्रैक्टर क्रमांक एमपी 66 A 1360 सोनालिका कंपनी का दूसरा MP 66 A 3370 ट्रैक्टर महिंद्रा युगो कंपनी का आरोपियों से बरामद किया गया और फरार दोनों अभियुक्त बब्लु पनिका – बहादुर जायसवाल के लिये थाना बैढन की संयुक्त टीम बनाकर तलाश हेतु पुलिस टीम भेजी गयी है जो गिरफ्तारी के साथ अन्य चोरी की खुलासा होने की संभावना जतायी जा रही है ।
*उक्त कार्यवाही में उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय, आरएन बागरी, प्रधान आरक्षक- अरविंद चौबे, संतोष सिंह, पिंटू राय, अरविंद द्विवेदी, डीएन सिंह, आरक्षक – संजय परिहार, पंकज सिंह, महेश पटेल, प्रवीण सिंह जितेंद्र सेंगर श्यामसुंदर बैस व महिला आरक्षक शकुंतला यादव की अहम भूमिका रही ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal