Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

ये क्या! यहां एक साल से मलबा यूं ही पड़ा है, हटाया क्यों नहीं: कलेक्टर

ग्वालियर/डबरा
 
ये क्या! यहां एक साल पहले दुकानें तोड़ी गईं थीं और तब से मलबा यूं ही पड़ा है, हटाया क्यों नहीं? निरीक्षण पर आए कलेक्टर अनुराग चौधरी ने जब हैरानी जताते हुए अफसरों से सवाल किया, तो कोई जवाब नहीं मिला। उन्होंने शहर में गड़बड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर नाराजगी जताई और नगर पालिका सीएमओ रामबाबू गुप्ता से कहा कि यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए पार्किंग का होना जरूरी है। इसलिए ओवरब्रिज के नीचे फैले मलबे को तुरंत साफ कराएं और वहां पेड पार्किंग की व्यवस्था करें, ताकि अव्यवस्थित तरीके से सड़क किनारे पर खड़े होने वाले वाहनों से चौराहों पर बार-बार लगने वाले जाम से निजात मिल सके।
 
 
डबरा शहर के निरीक्षण के बाद कलेक्टर अनुराग चौधरी ने अधिकारियों की बैठक ली। संबंधित अधिकारियों से शहर की गड़बड़ाई ट्रैफिक व्यवस्था को शीघ्र सुधारने के लिए सुझाव लिए और फिर सुझावों पर अमल कराने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके पश्चात उन्होंने बाइपास हाइवे का काम शुरू कराने, मैरिज गार्डन और कॉम्प्लेक्स वालों को नोटिस देकर तलघर में पार्किंग बनवाने के निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम जयति सिंह, एसपी नवनीत भसीन, एडिशनल एसपी सुरेन्द्र गौर, नगर पालिका अध्यक्ष आरती मौर्य, सत्यप्रकाशी परसेड़िया, राजकुमार नारंग तथा थाना प्रभारी उपस्थित रहे।
 
भारी वाहनों की एंट्री रात 10 से सुबह 5 बजे तक ही रहे
 
कलेक्टर ले एसडीएम को निर्देशित किया कि बडे वाहनों की एंट्री रात 10 बजे से सुबह 5 बजे तक ही रहे और ई-रिक्शा के लिए स्वयंवर लॉज के नीचे और पावर ग्रिड के पास स्टैंड बनाया जाए।
 
डबरा विकास परिषद का गठन होगा
 
 
कलेक्टर ने कहा कि शहर के विकास के लिए डबरा विकास परिषद का गठन करेंगे और हर महीनें समस्याओं को सुझाव के लिए बैठक आयोजित की जाएगी।
 
तीन दिन में मलबा हटवाएं, वर्ना निर्वाचन कार्यालय से अटैच कर दूंगा
 
 
कलेक्टर ने नपा सीएमओ रामबाबू गुप्ता को चेतावनी दी कि तीन दिन में ओवरब्रिज के नीचे से मलबा नहीं हटवाया गया, तो निर्वाचन कार्यालय में अटैच कर दूंगा। मलबा नहीं हटाने के चलते लोगों ने फिर से ओवरब्रिज के नीचे अतिक्रमण कर लिया है। तीन दिन के भीतर वहां तार फेंसिंग कराएं।
 
कलेक्टर ने ये भी कहा
 
 
-ओवरब्रिज के नीचे बाजार लगाता है कि इसलिए सुबह 6 बजे से रात 9 बजे तक दोनों तरफ की रोड को टू व्हीलर जोन बनाएं।
 
-लोकसभा चुनाव की आचार संहिता के दौरान बिना अनुमति कोई रैली जैसे आयोजन नहीं होने दें और सख्ती से कार्रवाई करें। उन्होंने धार्मिक त्योहारों व कार्यक्रमों के दौरान शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।
 
यहां भी निरीक्षण किया
 
बैठक के उपरांत कलेक्टर ने सिविल अस्पताल का निरीक्षण किया और एनबीएसयू खेय, मेटरनिटी वार्ड, जनरल वार्ड देखे। उन्होंने सीएमएचओ डॉ. मृदुल सक्सेना को शहर में पैथोलॉजी की जांच करने के निर्देश दिए । इसके साथ उन्होंनें मतदान केन्द्र, गोशाला और तालाबों का निरीक्षण किया। इसके पश्चात कलेक्टर पिछोर पहुंचे और नवीन गौशाला का निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देशित किया गायों को चारा-पानी की कमी नहीं आना चाहिए।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...