Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

उमाभारती ने कहा प्रदेश की जनता को याद दिलाऊंगी मिस्टर बंटाधार के दि

भोपाल- पूर्व मुख्यमंत्री उमाभारती ने भले ही चुनाव लड़ने से मना कर दिया हो, लेकिन अगामी लोकसभा चुनाव में उन्होंने भोपाल में कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्रचार करने की बात कही है। उमा ने गुरुवार को एक के बाद एक आठ ट्वीट कर कांग्रेस और दिग्विजय सिंह पर हमला बोला। उमा ने ट्वीट कर कहा कि यह तो बहुत अच्छा हुआ कि भोपाल की जनता के साथ इतना अन्याय करने वाले अब जनता के दरबार में पेश हो जाएंगे। अब भोपाल संसदीय क्षेत्र के नागरिक प्रचंड मतों से उन्हें हराकर अपना बदला चुकाएंगे।
 
दो दिन पहले दिग्विजय सिंह के पुत्र जयवर्धन सिंह ने अपने पिता के खिलाफ उमा को चुनाव लड़ने की चुनौती दी थी। इस पर पलटवार करते हुए उन्होंने आज सोशल मीडिया पर मोर्चा खोला और भोपाल में दिग्गी के खिलाफ चुनाव प्रचार करने का ऐलान किया।
 
उमा भारती ने सिलसिलेवार कई ट्वीट किए। उन्होंने लिखा- ‘मैंने खबर देखी कि दिग्विजय सिंह जी के पुत्र एवं मेरे भतीजे जयवर्धन सिंह ने मुझे भोपाल से दिग्विजय सिंह जी के खिलाफ चुनाव लड़ने की चुनौती दी। उन्हें तो भाजपा का कोई भी कार्यकर्ता भोपाल में ही चुनाव हरा देगा। इसलिए मैं भोपाल चुनाव लड़ने नहीं पर चुनाव प्रचार करने जरूर आउंगी एवं भोपाल की जनता को दिग्विजय सिंह जी की बातों का स्मरण कराउंगी
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...