ग्वालियर- श्योपुर के सोंईकलां,मानपुरमेंजिस समय प्रेमी-प्रमिका ने चम्बल में छलांग लगाई तब नदी की राजस्थान सीमा में वोटिंग कर रहे कुछ लोगों ने युवती को तो बचा लिया, लेकिन युवक का पता नहीं चला। घटना की जानकारी मिलते ही मध्यप्रदेश एवं राजस्थान पुलिस मौके पर पहुंच गई। जहां लापता युवक की तलाश जारी है।

जानकारी के अनुसार मानपुर निवासी नवल किशोर(22) पुत्र प्रहलाद बैरवा व हीरापुर निवासी आरती (20) पुत्री रामवतार बैरवा एक-दूसरे से प्रेम करते थे। दोनों के बीच प्यार इस कदर परवान चढ़ा की दोनों ने साथ जीने-मरने की कसम खा ली। यही वजह मानी जा रही है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका ने शुक्रवार की शाम पाली के पुल पर पहुंचे और एक-दूसरे का हाथ पकड़कर पुल से चम्बल नदी में छलांंग लगा दी।
गनीमत ये रही कि जिस समय प्रेमी-प्रेमिका चम्बल में छलांग लगाई उस समय राजस्थान सीमा में कुछ लोग वोटिंग कर रहे थे तो उन्होंने वोट के साहरे युवती को बचा लिया। खास बात यह रही कि युवती थोड़ा बहुत तैरना जानती थी इसलिए वह काफी देर तक पानी में हाथ-पैर पटकती रही। जिस वजह से डूबने से बच गई और लोगों ने उसे बचा लिया।
बताया गया है कि दोनों प्रेमी-प्रेमिका प्लेटिना बाइक से पुल पर पहुंचे थे। बाइक को पुल पर खड़ा करके नदी में कूदे थे। पुलिस ने जब बाइक की तलाशी ली तो बाइक के टूल बॉक्स में दो मोबाइल मिले जिसमें एक एक कीपेड वाला फोन था और एक स्मार्ट फोन था।
घटना की जानकारी के मिलने के बाद एसडीओपी आरटी मालवीय, मानपुर थाना प्रभारी जितेन्द्र नगाईच मौके पर पहुंच गए। यह धटना शाम 4:30 बजे की थी। लेकिन पुलिस ने 7 बजे तक युवती के बयान दर्ज नहीं किए। क्योंकि मध्यप्रदेश पुलिस कहती रही कि राजस्थान का मामला है और राजस्थान पुलिस कहती रही कि मध्यप्रदेश का मामला है। बाद में सामरसा चौकी प्रभारी श्रीराम अवस्थी ने जीरो पर कायमी कर मामले को राजस्थान पुलिस को सौंप दिया।
दोनों करना चाहते थे शादी
प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि युवक-युवती एक-दूसरे को बेहद प्यार करते थे और दोनों एक-दूसरे से शादी भी करना चाहते थे। लेकिन दोनों के परिजन इस बात के लिए तैयार नहीं थे, जिस कारण उन्होंने ये कदम उठाया। बताया गया है कि नवल दिल्ली में काम करता था और होली मनाने के लिए दो दिन पहले गांव आया था। युवती ने कक्षा 9वीं के बाद पढ़ाई छोड़ दी और गांव में रहती थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक मध्यप्रदेश व राजस्थान की पुलिस युवक की तलाश में जुटी रही, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला।
हर साल जाती है कई जानें
लोगों का कहना है कि चंबल नदी पर बने पुल से नीचे झांककर देखते हैं तो नदी किनारे खड़ा व्यक्ति भेड़-बकरी से छोटा दिखाई देता है। इस पुल से कई युवक-युवतियां चंबल में कूद चुके हैं लेकिन कोई जिंदा नहीं लौटा। 4 मई 2018 को भी सौंठवा गांव के गिर्राज मीणा ने अपनी पसंद की लड़की से शादी नहीं होने पर पुल से कूद गया लेकिन गिर्राज सकुशल लौट आया था। ऐसे कई हादसे इस पुल से हो चुके हैं।
इनका कहना है
दोनों युवक युवती में दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अचानक लड़का लड़की के गांव पहुंचा और उसे बाइक पर बिठाकर भाग गए। बाद में उन्होंने यहां आकर ये कदम उठा लिया। लड़के ने कूदने से पहले अपने भाई को फाेन लगाकर कहा कि पुल से बाइक ले जाओ। हम युवक की तलाश में जुटे हैं।
– आरटी मालवीय, एसडीओपी, श्योपुर
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal