Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

पुलिस ने वशीकरण, सौतन से छुटकारा, मनचाहा प्यार, गृहक्लेश से छुटकारा दिलाने की गारंटी देकर ठगी करने वाले मियां गुलाब खान उर्फ मोहम्मद साहिल ठग को पकड़ा

ग्वालियर- जिंसी नाला नंबर-3 में करतार होटल के रूम नंबर-106 से पुलिस ने वशीकरण, सौतन से छुटकारा, मनचाहा प्यार, गृहक्लेश से छुटकारा दिलाने की गारंटी देकर ठगी करने वाले एक ठग को पकड़ा है। पुलिस ने इसके पास से एक कट्टा भी बरामद किया है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद दिल्ली के मियां गुलाब खान उर्फ मोहम्मद साहिल की भाषा ही बदल गई। उसका कहना था कि काला जादू व वशीकरण कुछ नहीं होता, लोग मूर्ख हैं, खुद आते हैं ठगने के लिए, इसमें हमारा क्या दोष है। साहिल का कहना है कि दिल्ली में 10 साल से ठगी कर रहा था। 15 दिन पहले ही यहां काम शुरू किया था।
आरोपी का कहना है कि दिल्ली में 10 साल से ठगी कर रहा था और 15 दिन पहले ही यहां काम शुरू किया था।
कोतवाली थाना टीआई अजय चानना ने बताया कि सुबह सूचना मिली कि जिंसी नाला नंबर-3 स्थित एक होटल में रूम नंबर106 में काले जादू के नाम पर एक युवक लोगों को ठग रहा है। इस सूचना पर प्रधान आरक्षक शैलेंद्र सिंह चौहान, जितेंद्र जाट व अन्य जवानों की टीम ने शाम को दबिश दी। रूम में मोहम्मद साहिल निवासी हाउस नंबर-22 गली नंबर 8 बाबू नगर पूर्वी दिल्ली मिला।
विजिटिंग कार्ड में लिखा था- बिना पूछे दिल का हाल बताने वाले
मियां गुलाब खां के नाम से विजिटिंग कार्ड पर लिखा था कि भटको चाहे जहां, काम होगा इधर गारंटी से। काली
शक्ति द्वारा कैसा भी काम तुरंत समाधान। जैसे सौतन से छुटकारा, प्रेम विवाह, मनचाहा प्यार, गृहक्लेश, जादू टोना,
मुठकरणी, वशीकरण करवाना व तुड़वाने के लिए इस नंबर पर संपर्क करें।
दो लड़कियों के फोटो लेकर एक बुजुर्ग आए थे, शादी के लिए 2 हजार दे गए
साहिल ने पुलिस को बताया कि कुछ दिन पहले ही 60 साल के बुजुर्ग बेटी की उम्र की दो लड़कियों के फोटो लेकर आए थे। उनका कहना था कि इनसे शादी करना है। वशीकरण के लिए दो हजार रुपए दे गए। एक महिला अपने पति से छुटकारा पाने के लिए 50 हजार रुपए तक देने के लिये तैयार थी। उसका कहना है कि मैं किसी को मारने के लिए यहां थोड़े ही आया हूं।
दिल्ली एसएचओ को हर रोज भेजने पड़ते थे रुपए
साहिल ने स्वीकार किया कि दरियागंज में उसकी ठगी की दुकान थी। एसएचओ को वह प्रतिदिन पैसा भेजता था। साहिल ने बताया कि रॉक्सी के पास उसने 7 हजार रुपए महीने पर किराए पर दुकान ले ली है। होटल के रूम के प्रतिमाह 4 हजार रुपए देता था। पकड़े जाने के बाद इसके मोबाइल पर लोगों के कॉल आ रहे थे। एक कॉलर ने कहा कि बाबा वशीकरण कराना है। प्रधान आरक्षक जितेंद्र जाट ने उससे कहा कि 50 हजार रुपए लगेंगे। उसने कहा ठीक है दे दूंगा। कब आ जाऊं। टीआई कोतवाली ने बताया कि अब तक ठगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोई नहीं आया है। इसलिए फिलहाल आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। शिकायत आने पर ठगी का मामला दर्ज कराया जाएगा। इससे पहले पासा गुरू को पकड़ा था। आरोपी ने भाजपा के अच्छे दिन लाने के लिए 2 लाख रुपए लिए थे। पुलिस का दावा है कि मामले की जांच की जा रही है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...