ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 14/03/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार शान्तिपूर्ण मतदान कराने हेतु जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर लोकसभा आम चुनाव – 2019 के मद्देनजर देखते हुये

गनियारी बीजपुर रोड सनशाइन स्कूल के पास थाना बैढन पुलिस टीम के द्वारा दो पहिया चार – पहिया वाहनों का सघन चेकिंग के दौरान वाहन की डिक्की खोलवाकर तलाशी पुलिस के द्वारा लिया जा रहा है

जिसमें वाहनों के कागजात हेलमेट, नशे की हालत में ड्राइविंग करते हुये इत्यादि ऐसे लोगो पर बिजली की आँख मिचौली के बीच अँधेरे में चेकिंग की जा रही है और अपने वाहन व ड्राइविंग लाइलेन्स इंश्योरेंश हेलमेट सीटबेल्ट लगाकर चले और दूसरों को प्रेरित करें । जनहित में जारी ।।
मुख्य रूप से उक्त कार्यवाही में एसआई- विजय पुष्पकार, एएसआई – एपी पाठक, प्र.आर. पिन्टू राय, महेश पटेल, जितेंद्र जयप्रकाश मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal