Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

बीजपुर रोड में गिट्टी कारोबारियों के आतंक से नपानि का नाली हुआ जाम घरों में जा घुसा नाली का पानी, रखा खाद्यान्न – कपड़े हुआ नष्ट।।

ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 14/03/2019BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन नगर पालिक निगम सिंगरौली वार्ड क्र. 41 इंदिरा वार्ड गनियारी, बीजपुर रोड – बैढन मे अचानक 20 से 25 मिनट भारी बारिश होने के कारण आज एक वाक्या सामने आया है जो आवासीय घर के बगल में सड़क केकिनारे नाली में गिट्टी भरा होने से नाली कई महीनों से जाम था जो आज नाली का गन्दा पानी डेढ़ से दो फुट घर मे जा घुसा, घर मे रखे खाद्य सामग्री आटा – चावल कपड़े इत्यादि सहित अन्य जरूरत की सामग्री बर्बाद हो गया है और उस छोटे – छोटे बच्चे के अलावा घर मे कोई नही था बच्चे चिल्लाते व बिलखते रहे ।वहीं परिजनों ने बताया नाली जाम की शिकायत पड़ोसी होने के नाते गिट्टी विक्रेता – गोरेलाल शाह को मौखिक रूप से कई बार बोले लेकिन सुनने को तैयार नही थे आजकल करके महीनों लगा दिये मजबूर होकर 181 पर एक सप्ताह पूर्व में शिकायत की गयी थी जिसका शिकायत नम्बर 7969008 है आज तक समाधान न होने की वजह से घर में रखे खाद्यान्न एवं कपड़े इत्यादि बर्बाद हो गया और आखिर में नगर पालिक निगम सिंगरौली कब लेगा सुध, इसी प्रकार लोगो को कब तक जूझना पड़ेगा ।स्थानीय लोग बताते हैं कि यह पहला मामला नहीं है गिट्टी कारोबारियों के द्वारा सड़क के किनारे नालियों के ऊपर टूटा – फूटा पटिया लगाकर नाली के ऊपर गिट्टी गिरवाकर कारोबार किया करते हैं जिससे आये दिन गिट्टी कारोबारियों द्वारा नाली जाम होना नई बात नही है कभी – कभी नपानि सिंगरौली के सफाईकर्मी को बैरंग लौटना पड़ता है जो सफाई भी नही कर पाते है ।नापनि सिंगरौली आयुक्त का ध्यान आकृष्ट कराना चाहता हुँ कि गिट्टी से भरी नाली जल्द से जल्द मुक्त हो ताकि गिट्टी के कारण किसी के घरों में नाली का गंदा न घुसे ।www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...