Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

संघ की नसीहत- योजनाएं और कार्यक्रम तो ठीक हैं लेकिन धरातल पर काम करें

ग्वालियर . लोकसभा चुनाव में भाजपा की सफलता के लिए समर्थन मांगने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह को संघ ने धरातल पर काम करने की नसीहत दे डाली। भाजपा अध्यक्ष रविवार को सुबह 7 केदारपुर धाम में चल रही संघ की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में पहुंच गए थे।
 
उन्होंने संघ प्रमुख मोहन भागवत और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ मंत्रणा की। इसके बाद करीब साढ़े सात घंटे तक तीन अलग-अलग बैठकों में भी शामिल हुए। संघ प्रमुख के समक्ष दस मिनट में उन्होंने पार्टी का प्रतिवेदन भी रखा। इसमें केंद्र सरकार की उपलब्धियां आर योजनाआें को गिनाने के साथ ही एयर स्ट्राइक की सफलता का जिक्र भी किया। इसके बाद लोकसभा चुनाव सफलता के लिए संघ का समर्थन भी मांगा।
अपने प्रतिवेदन में शाह ने कहा कि मोदी सरकार जनता के लिए कई महत्वपूर्ण योजनाएं बनाईं हैं।
 
इनके कारण सरकार आैर पार्टी के प्रति जनता का विश्वास बढ़ा है। बताया जाता है कि इस सबको सुनने के बाद संघ की आेर से उन्हें नसीहत दी गई कि योजनाएं, भाषण आैर कार्यक्रम तो ठीक हैं लेकिन चुनाव में सफलता के लिए जनता के बीच धरातल पर जाकर मजबूती के साथ काम करना होगा। पता चला है कि देश भर के 43 प्रांतों से आए प्रचारकों, पूर्व प्रचारकों ने लोकसभा चुनाव को लेकर जो फीडबैक दिया है, वह संतोषजनक नहीं कहा जा सकता है। इसी फीडबैक के आधार पर भाजपा अध्यक्ष को चुनावी तैयारी के लिए सब कुछ ठीक करने को कहा है। इस संबंध में सर संघचालक मोहन भागवत, सर कार्यवाह भय्याजी जोशी आैर कुछ अन्य पदाधिकारियों के साथ अमित शाह आैर संगठन महामंत्री रामलाल की अलग से मंत्रणा भी हुई है।
 
चुनाव में हमारी भूमिका तय, शाह ने मांगा समर्थन : संघ सर कार्यवाह भय्याजी जोशी ने संवाददाताआें से चर्चा के दौरान कहा कि एक राजनीतिक दल के नेता के नाते सभी से समर्थन मांगना अमित शाह का काम है। संघ से भी उन्होंने समर्थन मांगा है। हम एक सामाजिक जीवन में हैं। वे एक राजनीतिक दल के अध्यक्ष हैं। चुनाव में संघ की भूमिका निश्चित है। मतदान का प्रतिशत कम होता है तो यह चिंता का विषय है। इसलिए हम जनता के बीच जाकर शत-प्रतिशत मतदान सुनिश्चित कराने के लिए जागरूकता लाने का प्रयास करेंगे। देश हित में कौन ठीक रहेगा, मतदाता इसे जानता है।
 
यशवंत इंदापुरकर होंगे मध्यभारत प्रांत के कार्यवाह : अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा की बैठक के समापन से पहले प्रचारक और संघ अधिकारियों के पद और स्थान में कुछ बदलाव किए गए हैं। अभी तक मध्यभारत प्रांत में सह प्रांत कार्यवाह की जिम्मेदारी संभाल रहे यशवंत इंदापुरकर प्रांत कार्यवाह होंगे। इसी तरह मध्यभारत प्रांत के सह प्रांत प्रचारक राजमोहन को मालवा प्रांत और मालवा प्रांत के सह प्रांत प्रचारक स्वप्निल कुलकर्णी को मध्यभारत प्रांत में सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है। शिवपुरी विभाग प्रचारक बृजकांत को महाकौशल का सह प्रांत प्रचारक बनाया गया है। महाकौशल के प्रांत प्रचारक रंगाहरी को विश्व हिंदू परिषद भेजा गया है। महाकौशल के सह प्रांत प्रचारक प्रवीण गुप्ता को महाकौशल में ही प्रांत प्रचारक बनाया गया है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...