*बलिया 290 पेटी अबैध शराब के साथ तीन गिरफ्तार*बलिया:-पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अबैध शराब के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान मेंबलिया पुलिस को मिली बड़ी सफलता।5मार्च को प्रभारी स्वाट व सर्विलांस टीम एवं प्रभारी निरीक्षक नरही को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि दो कन्टेनर ट्रक में अवैध अंग्रेजी शराब लेकर रसडा के तरफ से नरही के रास्ते बिहार जायेगी । इस सूचना पर प्रभारी स्वाट टीम व सर्विलांस टीम एवं प्रभारी निरीक्षक नरही मय हमराह फोर्श द्वारा भरौली गोलम्बर पर आने जाने वाली गाड़ीयो को चेक करने लगे कि समय 03.30 बजे 02 कन्टेनर नं0 HR56-8396 व HR67 A -7832 को रोक कर चेक किया गया तो दोनों कन्टेनरों में बने दो भाग बना था जिसमें आगे के भाग में गत्तों में अंग्रेजी दवाइयां रखी गयी थी तथा पिछले भाग में कुल *113 पेटी अवैध शराब ROYAL STAG ब्रैंड* की शराब रखी गयी थी तथा इसी तरह दुसरे कन्टेनर में कुल *177 पेटी IMPERIAL BLUE ब्रैंड* की अवैध शराब *(कुल 290 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब)* बरामद हुयी । दोनों कन्टोनरों से *03 शराब तस्करों* को गिरफ्तार किया गया तथा इनसे कड़ायी से पुछताछ की गयी तो उनके द्वारा बताया गया कि हम लोग दवा की आड में अवैध शराब को हरियाणा से बिहार प्रान्त में ले जाकर अत्यधिक दामों में बेच देतें हैं। बरामद *शराब की कुल कीमत लगभग 38 लाख रुपये* है तथा बरामद दोंनों *कन्टनरो की कुल अनुमानित कीमत 42 लाख* रुपये है । गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना नरही पर मु0अ0स0-37,38/19 धारा 60क/72 आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।*गिरफ्तार अभियुक्तगण-*1-कृष्ण कुमार सैनी उर्फ चन्द्रपाल पुत्र स्व.जनेश्वर सैनी निवासी वार्ड नं. 1, एकता कालोनी गोहाना थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा ।2- संदीप कुमार पुत्र श्री जयभगवान नि. वार्ड नं. 1 एकता कालोनी गोहाना थाना गोहाना जिला सोनीपत हरियाणा ।3- मुकेश कुमार पुत्र जयवीर नि.सुन्डावास थाना बाल समन्द जिला हिसार हरियाणा ।
loading...
Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal