ग्वालियर-
शिवपुरी शहर के बड़ौदी क्षेत्र में बाइक सवार तीन लोगों ने एक युवक को गाेली मार दी। गंभीर हालत में युवक को जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया। पूछताछ में सामने आया कि युवक का पोहरी की एक शादीशुदा युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दो बार भगाकर ले जाने पर महिला के पति ने युवक को चेतावनी दी थी। तीसरी बार फिर से पत्नी को भगाकर ले जाने पर पति ने दो साथियों के साथ आकर प्रेमी में गोली मार दी। शिवपुरी अस्पताल में गंभीर हालत के चलते युवक को ग्वालियर रेफर किया गया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने प्रेमिका के पति सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक सुरेंद्र गोस्वामी (25) पुत्र जगदीश गोस्वामी निवासी बल्लू की चक्की के पास बड़ौदी कोरात 9.30 बजे के बाद जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया। सूचना पर एसडीओपी शिवसिंह भदौरिया, टीआई बादाम सिंह यादव अस्पताल पहुंच गए। यहां घायल सुरेंद्र ने नवाब खां निवासी पोहरी सहित दो अन्य लोगों पर गोली मारने का आरोप लगाया। पुलिस ने नवाब सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवक के साथ हुए गोलीकांड को लेकर पुलिस महिला के साथ प्रेमप्रसंग बता रही है। मामले की जांच के बाद मामला और भी ज्यादा स्पष्ट होगा।
प्रेमी के पक्ष में दिए थे बयान : सुरेंद्र के भाई बंटू गोस्वामी ने बताया कि बालाजी धर्मकांटे पर पप्पू के होटल से एक लड़का आया और उसने बताया कि तुम्हारे भाई को किसी ने गोली मार दी है। बंटू का कहना है कि सुरेंद्र का पोहरी की एक महिला से प्रेमप्रसंग है । वह दो बार भाग चुका था। सतनवाड़ा थाने में पेश होने पर महिला ने मेरे भाई के पक्ष में बयान दिए थे। जिससे सुरेंद्र पर पुलिस ने कोई केस दर्ज न करते हुए जाने दिया। इसके बाद सुरेंद्र काम करने जयपुर चला गया। कुछ दिन पहले शिवपुरी आया और तीसरी बार फिर प्रेमिका के साथ चला गया था।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal