Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

Air Strike के बाद यहां हाई अलर्ट, हाई लेवल हस्तक्षेप के बाद उतर पाया राज्यपाल का चॉपर

ग्वालियर- पीओके में एयरफोर्स की एयर स्ट्राइक के बाद हाई अलर्ट मोड में रखे गए ग्वालियर में अब हवाई सीमाओं को भी लॉक कर दिया गया है। पहले से शिड्यूल सिविल उड़ानों को ही टेकऑफ और लैंडिंग की अनुमति राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयर टर्मिनल पर दी जा रही है। अनशिडयूल किसी भी उड़ान को एयर स्ट्राइक के बाद से कोई अनुमति एयरफोर्स की ओर से नहीं है।

दो दिवसीय प्रवास पर मप्र की गर्वनर आनंदीबेन पटेल के आने का प्रोग्राम था, लेकिन ऐन वक्त पर उनके चॉपर को लैंडिंग के लिए एटीसी से क्लियरेंस न मिलने का इनपुट जिले के अधिकारियों को मिला। ऐसे में अफसर असमंजस में पड़ गए और एयरफोर्स स्टेशन के अधिकारियों से संपर्क साधा। यहां संपर्क करने पर जवाब मिला कि हाईअलर्ट मोड है, किसी से बात नहीं हो पाएगी। अब अफसरों ने हाईलेवल पर अपने अफसरों से संपर्क साधा और इसके बाद एयरफोर्स से लैंडिंग परमिशन मिली।

ज्ञात रहे कि राजमाता विजयाराजे टर्मिनल सिविल उड़ानों को कंट्रोल जरूर करता है, लेकिन यह टर्मिनल इंडियन एयरफोर्स के कंट्रोल में है। यहां स्थित एयर स्ट्रिप पर एयरफोर्स की अनुमति के बाद ही फ्लाइटों को अनुमति मिल पाती है। अब चूंकि एयर स्ट्राइक के बाद देशभर के आर्म्ड फोर्सेस स्टेशन अलर्ट हो गए हैं तो सामरिक दृष्टि से ग्वालियर का महाजरापुरा एयरबेस तो बेहद महत्वपूर्ण है। यह मिराज का सबसे बड़ा स्टेशन है। एयर स्ट्राइक के बाद से ग्वालियर एयरबेस की निगरानी हद में आने वाली हवाई सीमाओं को लॉक कर दिया गया है।

इसलिए अनशिड्यूल को परमिशन नहीं

महाराजपुरा एयरबेस देशभर में महत्पूर्ण स्टेशन होने और इसी स्टेशन से एयर स्ट्राइक के लिए मिराज के रवाना होने के बाद से विशेष सुरक्षा अलर्ट है। ऐसे में किसी भी अनशिड्यूल उड़ान को यहां से रवाना करने और लैंडिंग करने की परमिशन देना सुरक्षा कारणों से बेहद संवेदनशील है। यहां सेपरेट सिविल एयरपोर्ट नहीं हैं, इसी कारण एयरफोर्स अहतियात बरत रहा है।

ग्वालियर में भी बढ़ाया एयर सर्विलांस

देशभर के एयरफोर्स स्टेशन सहित ग्वालियर में खासतौर पर एयर सर्विलांस को बढ़ा दिया गया है। स्टेशन से दूर-दूर तक भी हवा में दिखने-उड़ने वाली वस्तु या किसी भी तरह की चीज को तत्काल मॉनिटर करने के निर्देश दिए गए हैं। एयरफोर्स स्टेशन के आसपास भी विशेष निगरानी रखी जा रही है।

विमानतल पर गर्वनर व अफसरों की अगवानी

मप्र की गर्वनर आनंदीबेन पटेल की विमानतल पर अगवानी महापौर विवेक शेजवलकर व अन्य अधिकारियों ने की। इस दौरान जेयू कुलपति संगीता शुक्ला, संगीत यूनिवर्सिटी कुलपति रेणु तिवारी, आईजी ग्वालियर राजाबाबू सिंह, एसपी नवनीत भसीन, जिला पंचायत सीईओ शिवम वर्मा, एडीएम संदीप केरकेटटा व अपर कलेक्टर उपस्थित रहे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...