ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 28/02/2019
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले के सरई थाना अंतर्गत ग्राम दुधमनिया गाँव के शासकीय प्राथमिक विद्यालय में आज वीणावादिनी मां सरस्वती पूजनोत्सव के अवसर पर बिजली करेंट लगने से कक्षा 07 वी की छात्रा सँतोषी सोनी उम्र 12 वर्ष की दर्दनाक मौत हो गयी ।

वही रोते बिलखते परिजनों ने बताया कि दुधमनिया शासकीय विद्यालय में आज सरस्वती पूजन था विद्यालय में लगे हैण्ड पम्प लम्बे समय से खराब पड़ा है और बगल में चरकू जायसवाल नामक व्यक्ति का घर है जिसमे टुल्लू पम्प लगा था पानी लेने पहले से जगदीश प्रजापति की पुत्री सुमन को करेंट

लगने से चिल्ला रही थी तभी आवाज सुनकर संतोषी सोनी पिता – गणेश सोनी उम्र 12 वर्ष छुड़ाने चली गयी थी जिसको बिजली करेंट ने प्रजापति के पुत्री सुमन को लगा था जिसे करेन्ट छोड़कर सन्तोषी सोनी को करेंट ने अपने आगोश में ले लिया और देखते ही देखते आनन – फानन सरई अस्पताल उपचार हेतु पहुँचाया गया और वहाँ के डाक्टरो ने स्थिति को देखते हुये जिला चिकित्सालय बैढन रेफर किया जिसे 108 वाहन की मदद से बैढन लाया जा रहा था तभी रास्ते मे ही सन्तोषी सोनी दम तोड़ दी, जिसे जिला चिकित्सालय बैढन के डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित किया और शव का पीएम किया जा रहा है और संस्कार हेतु गृहग्राम दुधमनिया सरई भेजा जायेगा, वही सुमन प्रजापति को सरई के अस्पताल में उपचार चल रहा है ।
वही परिजनों ने बताया कि गणेश सोनी के इकलौती पुत्री थी जिसमे 03 पुत्र और 01 पुत्री थी जो अब पुत्री सन्तोषी नही रही इस दर्दनाक घटना घटने से घर के लोग सदमे में है और रो- रोकर बुरा हाल हो गया है ।
परिजन बताते है कि हमारी बिटिया पहले उस शासकीय विद्यालय में पढ़ती थी जो आज प्राथमिक विद्यालय के शिक्षक के द्वारा सरस्वती पूजन में बुलाये गये थे जो गयी थी और आज विद्यालय का हैंडपम्प ठीक रहता तो बगल के घर मे टुल्लू पम्प से पानी लेने न जाती और न करेन्ट का शिकार होकर आज यह दिन नही देखना पड़ता और इस तरह दुःख का परिजनों पर टूटा है और *परिजनों ने शासकीय विद्यालय प्रबन्धक पर गम्भीर आरोप लगाये है अगर हैंडपम्प ठीक रहता तो यह सब न होता ।*
www.badhtakarwn.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal