ग्वालियर.
भितरवार के देवेंद्र के निचले जबड़े के सामने के 4 दांत एक्सीडेंट में टूट गए थे 50 वर्षीय व्यक्तिदेवेंद्र की सांस और आहार नली में 7 सेमी लंबा 4 नकली दांतों का सैट फंस गया। इससे उसे सांस लेने में दिक्कत आई और आवाज निकलना भी बंद हो गई। परिजन उसे जेएएच के ईएनटी विभाग लेकर पहुंचे। यहां प्रोफेसर डॉ. वीपी नार्वे और उनकी टीम ने करीब 45 मिनट में ऑपरेशन कर न सिर्फ दांतों को बाहर निकाला, बल्कि गले की नसों को भी कोई नुकसान नहीं होने दिया।
डॉक्टर ने 45 मिनट ऑपरेशन कर बचाई 50 साल के व्यक्ति की जान
मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया। व्यक्ति का नाम देवेंद्र है। वह भितरवार इलाके का रहने वाला है। डॉक्टर्स ने बताया कि देवेंद्र के निचले जबड़े के सामने के 4 दांत एक्सीडेंट में टूट गए थे। इसके बाद उन्होंने नकली दांत लगवाए थे। दो दिन पहले जब देवेंद्र पानी पी रहे थे, तो दांत पानी के साथ गले में सांस और आहार नली के बीच स्वर ग्रंथि के पास जाकर अटक गए।
डॉ. नार्वे ने बताया कि देवेंद्र के गले में नकली दांत काफी नीचे खिसककर फंस गए थे। मरीज की जान खतरे में आ गई थी। 45 मिनट चले ऑपरेशन के बाद दांतों काे बाहर निकाल दिया गया।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal