Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कार का एयरबैग खुलने से डिप्टी जीएम बिजली कंपनीबाल-बाल बचे, पत्नी की हालत गंभीर,डेढ़ साल के बेटे की मौके पर मौत

ग्वालियर
झांसी में शादी समारोह में शामिल होकर शिवपुरी लौट रहे बिजली कंपनी के अधिकारी की कार सुबह पलट गई। हादसे में अधिकारी के डेढ़ साल के बेटे की मौके पर मौत हो गई,
जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल है।
उसे ग्वालियर रेफर किया गया है। हादसे में अधिकारी बाल बाल बच गए।
 
सामने जानवर आ जाने से अनियंत्रित हुई कार, कई पलटी खाई
जानकारी के मुताबिक, राहुल साहू बिजली कंपनी में उप महाप्रबंधक के पद पर शिवपुरी में कार्यरत हैं। उनकी पत्नी नेहा और डेढ़ साल का बेटा कार में उनके साथ थे। जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में खूबत घाटी के मोड़ पर गाड़ी के सामने जानवर आ गया। उसे बचाने के चक्कर में गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया और कार दो-तीन बार पलटी खाकर नीचे गिर गई।
 
नशे में धुत पिकअप ड्राइवर ने टक्कर मारी, दो महिलाओं की मौत
जिले के पिछोर कस्बे में खनियांधाना तिराहे पर गुरुवार की दोपहर पिकअप चालक ने नशे की हालत में वाहन चलाते हुए दो महिलाओं व युवक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि स्कूटी सवार युवक घायल है। घटना के बाद चालक मौके से भाग निकला। पुलिस ने पिकअप वाहन जब्त कर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
 
i
 
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...