BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न लोकसभा आम चुनाव – 2019 के मद्देनजर लोकतंत्र का महात्यौहार की तैयारी को सुबह लगभग 11:30 बजे जिला कलेक्टर एवं निर्वाचन अधिकारी द्वारा बैठक आयोजित की गयी ।
जिसमे राजनैतिक दलों व स्टैंडिंग कमेटी की बैठक में जिला कलेक्टर – अनुराग चौधरी एवं अपर कलेक्टर – ऋजु बाफना द्वारा राजनीतिक दलों एवं पत्रकार बन्धुओ को सम्बोधित करते हुये कहा कि मतदाता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है और दिनांक 01 जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण कर चुका हो या छूटे हुये नये – पुराने नाम मतदाता सूची में नाम जोड़ने व सुधरवाने – कटवाने करने हेतु 2-3 मार्च 2019 को अपने नजदीकी विद्यालय व बीएलओ के साथ – साथ शिविर लगेगा और कहा गया कि राजनीतिक पार्टियों द्वारा शासकीय व अशासकीय एवं मकान मालिक के बिना परमिशन के दीवारों पर चुनाव चिन्ह या किसी प्रकार का लेखन किये गये हैं व फ्लैक्स बैनर मिटा एवं हटा ले नहीं तो जल्द ही हटाने -.मिटाने के साथ जुर्माने की कानूनी कार्यवाही की जायेगी ।

जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय सभागार में जिला कलेक्टर श्री चौधरी ने शांतिपूर्ण मतदान कराने राजनीतिक दलों एवं पत्रकारों से अपेक्षा करते हुए बीते विधानसभा चुनाव में सहयोग करने हेतु शुभकामनाये भी दी ।
मध्य प्रदेश शासन कैबिनेट एवं जिला प्रभारी मंत्री – प्रदीप जायसवाल द्वय प्रभारी मंत्री – कमलेश्वर पटेल का आगमन दिनांक 25/02/2019 दिन सोमवार को सुबह 11:00 बजे प्रभारी मंत्री द्वारा नवीन कलेक्टर बंगला में नवीन तहसील का उद्घाटन होगा इसके बाद जिला योजना समिति की बैठक में कई अहम फैसले लिये जायेगे ।
स्टैंडिंग कमेटी की पहली बैठक में उपस्थित भाजपा, बसपा, आम आदमी पार्टी, भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी, माक्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के चितरंगी एसडीएम – एसपी मिश्रा, एसडीएम- जैन, सिंगरौली तहसीलदार – विवेक गुप्ता सहित अन्य अधिकारी – कर्मचारी एवं कई पत्रकार बन्धु मौजूद रहे ।
लोकसभा – 2019 के स्टैंडिंग कमेटी कि पहली बैठक में भारतीय कांग्रेस पार्टी और समाजवादी पार्टी के कोई जनप्रतिनिधि उपस्थित नही रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal