Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

सरकार बदलते ही – कांग्रेस सरकार आते ही 5/- रुपये में भरपेट मिलना वाला भोजन गरीब मजदूरों का छीना निवाला।।।

रसोई बन्द होने से गरीब – मजदूर – जरूरतमंद दर – दर भटकने को है मजबूर।।।

दीनदयाल रसोई का भुगतान लगभग 10 माह से नही मिला भुगतान हेतु फाइल काट रहा चक्कर।।।

बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिला अस्पताल के सामने पूर्व की सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजना भूखों से निजात दिलाने हेतु मात्र ₹5/- रुपये में जिला मुख्यालय स्तर पर भरपेट भोजन पं. दीनदयाल अंत्योदय रसोई में आज से लगभग डेढ़ सप्ताह से बंद पड़ा है और गरीब मजदूर एवं जरूरतमंदो को ₹5/- रुपये में भरपेट भोजन मिल रहा था जो गरीब – मजदूर –

जरूरतमंद इधर – उधर भटकने को मजबूर है जो नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त के देख – रेख में एनजीओ द्वारा जिला अस्पताल के सामने सामुदायिक भवन बैढन में संचालित था वही एनजीओ से जानकारी मिली कि विगत 10 लगभग माह से भुगतान नही किया गया और भुगतान फाइल कलेक्ट्रेट से लेकर नगर पालिक निगम सिंगरौली कार्यालय का चक्कर काट रहा है और एनजीओ संचालक काफी परेशान व दुखी है रसोई के अध्यक्ष जिला कलेक्टर

हुआ करते थे और भोजन करने वाले बताते हैं कि लगता है कि कांग्रेस की सरकार आ गयी है इसलिए ₹5/- रुपये में भरपेट भोजन मिलना बंद हो गया और गरीब मजदूर बताते हैं कि हम मजदूर बिना खाना खाये मजदूरी के लिये घर से सुबह ही निकल जाते थे दोपहर का भोजन दीनदयाल रसोई में ही करते थे और मजदूरी भी बराबर नहीं मिलता है उसमें भी ₹5/- में भरपेट भोजन कर घर वापस चले जाते है भूखों नही रहना पड़ता था ।

वहीं पर ग्रामीण दुराञ्चल से आये हुये गरीब मरीज के परिजन भी मात्र ₹5/- रुपये में भोजन किया करते थे जो अब तो 60/- से ₹ 70/- रुपये थाली होटलों में खाना खाने को मजबूर है या फिर एक दो समोसे खाकर काम चला रहे है और यह फोटो ही अपने आप मे सब कुछ बया कर रहा है ।

नपानि आयुक्त का कहना है

नगर पालिक निगम सिंगरौली आयुक्त शिवेन्द्र सिंह से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सरकार बदल गयी है पूर्व सरकार की योजना थी इसके लिये बजट – फण्ड नही है कैसे चलाया जाये मुश्किल है ।

www.badhtakarwan.com

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...