ग्वालियर डबरा.चीनोर रोड स्थित मिश्रा पेट्रोल पंप पररविवार.सोमवार की रात कर्मचारी जीतू शाक्य की हत्या की वारदात की गुत्थी 36 घंटे बाद भी नहीं सुलझ सकी है। हालांकि पुलिस ने कुछ संदेहियों को हिरासत में ले रखा हैए लेकिन पूछताछ की जा रही है। लेकिन हत्या के कारण और हत्यारों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस को जल्द ही खुलासा होने की उम्मीद है।
हत्या जब हुई तब मृतक चिल्लाया होगा शोर हुआ होगा लेकिन कर्मचारी सोते रहे कैसे सम्भव हे घ्हत्या के बाद चौंकाने वाली घटना हुई हे सीसीटीवी रिकार्डर हत्यारों ने कमरे के अंदर से निकाला और सबूत ले गए फोरेंसिक जांच भी हुई हे पर कोई रिजल्ट नहीं आया
गौरतलब है कि जीतू शाक्य 28द्पुत्र मोहन सिंह शाक्य निवासी ग्रमा खड़बई हाल निवास मिश्रा पेट्रोल पंप के पीछे नई बस्तीृ पूर्व जल संसाधन मंत्री डॉण् नरोत्तम मिश्रा के भतीजे विवेक मिश्रा के चीनोर रोड पर स्थित पेट्रोल पर काम करता था।
रविवार.सोमवार की रात बदमाशों ने उसकी हत्या कर दी जबकि अन्य कर्मचारी पंप पर सोते रहे। सुबह ऑफिस के पीछे जीतू शाक्य का खून से लथपथ शव देखकर पंप पर कार्यरत कर्मचारियों ने मृतक के भाई बेताल शाक्य को सूचना दी। जीतू की हत्या होने की खबर मिलते ही परिजन पेट्रोल पंप पहुंचे और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते हर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। इसके बाद परिजनों ने हाइवे पर जाम भी लगाया थाए जिसे एसडीएम से आश्वासन मिलने के बाद खोला गया। पुलिस ने पेट्रोल पंप पर काम करने वाले चार कर्मचारियों को संदेह के आधार पर हिरासत में ले रखा है और उनसे पूछताछ की जा रही है। लेकिन पुलिस को हत्या की गुत्थी सुलझाने में सफलता नहीं मिल सकी है।
इनका कहना है
संदेह के आधार पर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल अभी तक हत्या के कारण का पता नहीं लग सका है लेकिन उम्मीद है कि शीघ्र ही खुलासा हो जाएगा।
.सूरज नागवंशीए थाना प्रभारी देहात थाना डबरा।……………………………..
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal