
बलिया:/ पुलिस अधीक्षक द्वारा शातिर अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान में दिनांक 14/02/2019 को प्रभारी निरीक्षक पकड़ी द्वारा जरिये मुखबिर सूचना मिली कि एक व्यक्ति 05 किलो अवैध गांजा लेकर मोटरसाइकिल से नगरा की तरफ से सिकन्दरपुर की तरफ बेचने के लिए जा रहा है। इस सूचना पर विश्वास कर पुलिस टीम द्वारा टड़वा चट्टी से 01 मोटर साइकिल बिना नंबर प्लेट के साथ शेखर सिंह पुत्र त्रिभुवन सिंह ग्राम चितबड़ागाँव थाना चितबड़ागाँव जनपद बलिया के पास से 05 किग्रा अवैध गांजा बरामद किया गया । इस सम्बन्ध में थाना पकड़ी पर अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal