Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*किताबें आपकी सबसे अच्छी दोस्त, हमेशा रखें साथ*

– *जीराबस्ती स्कूल में एनएसएस कैम्प में सेवायोजन अधिकारी एके पांडेय ने दिए सफलता के मूलमंत्र*

बलिया: जीराबस्ती स्कूल में चल रहे कुंवर सिंह महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन मुख्य अतिथि एके पांडेय ने छात्र-छात्राओं को सफलता के मूल मंत्र बताए। कहा, किताबें आपकी सबसे अच्छी दोस्त है, उसे हमेशा साथ रखें और पढ़ते रहें। अध्ययन की प्रवृत्ति बनी रहेगी तो निश्चित ही सफलता मिलेगी।
उन्होंने सभी से चर्चा-परिचर्चा कर रोजगार के अवसरों को भी साझा किया। उन्होंने कहा, सबसे पहले किसी भी क्षेत्र में ईमानदारी से कड़ी मेहनत ही सफलता की पहली सीढ़ी तय करती है। दृढ़इच्छाशक्ति होना अत्यंत जरूरी है। अंतरिक्ष पर जाने वाली कल्पना चावला, हिमालय पर चढ़ने वाली दिव्यांग अरुणिमा सिन्हा समेत दर्जन भर ऐसी बेटियों के बारे में बताया, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में कुछ कर दिखाया। कहा, कुछ बेहतर करने का जज्बा होना चाहिए। सकारात्मक क्षेत्र में प्रेरित होने के लिए महापुरुषों की आत्मकथाएं पढ़ें। अंत में उन्होंने सामाजिक और बौद्धिक विकास के लिए ऐसे शिविरों में भाग लेते रहने को प्रेरित किया। कैम्प में छात्र-छात्राओं ने रोजगार से जुड़े जरूरी प्रश्न भी किए, जिसका श्री पांडेय ने उत्तर देकर उनकी जिज्ञाषाओं को शांत किया। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी प्रो.फूलबदन सिंह ने किया। प्रो. आशीष कटेरिया ने आभार जताया। कैम्प में शिवा पासवान, राहुल यादव, उज्ज्वल कुमार, वीरेंद्र कुमार समेत एनएसएस के समस्त छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...