Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

हर मैरिज गार्डन की जवाबदारी होगी तयःएसपी

ग्वालियर-
मैरिज गार्डनों की मनमानी और शहर के आमजन के लिए परेशानी अब नहीं चलेगी। खुद कमाई में लगकर वाहन चालकों के लिए मुसीबत खड़ी करने वाले मैरिज गार्डन संचालकों की खबर जिला प्रशासन और पुलिस लेगी। कलेक्टर भरत यादव ने अंतरविभागीय समन्वय समिति की बैठक में अफसरों से साफ कहा कि जो मैरिज गार्डन ट्रैफिक में बाधा डाले,उसपर ताला डालने में देर न की जाए। सभी नियमों का पालन होना जरूरी है,वरना संचालन नहीं करने दिया जाएगा।
वहीं एसपी नवनीत भसीन ने 15 फरवरी को सभी मैरिज गार्डन संचालकों की बैठक बुलाई है जिसमें दो टूक कहा जाएगा कि निर्धारित मापदंड पालन नहीं किए तो गार्डन भी नहीं चला पाएंगे।
हर मैरिज गार्डन की जवाबदारी होगी तयःएसपी
एसपी नवनीत भसीन ने बताया कि मैरिज गार्डन संचालकों को 15 फरवरी को चर्चा के बुलाया गया है। डीजे बजाने से लेकर सुप्रीम कोर्ट की गाइड लाइन पर उनकी जवाबदारी तय की जाएगी। साथ ही जाम के संबंध में भी उनसे दो टूक बात की जाएगी। अब शहर में मैरिज गार्डन नियमों का पालन करने पर ही चल सकेंगे। गार्डन संचालन के लिए पार्किंग होना जरूरी है। वहीं डीजे रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा। एसपी ने कहा कि हर मैरिज गार्डन संचालक से बात होगी और पूरे नियमों को पालन करने की हिदायत देंगे,अगर वह असहमति देंगे तो संचालन नहीं होने दिया जाएगा।
इसमें बताया गया है कि किस तरह मैरिज गार्डन संचालक की मनमानी-लापरवाही से आमजन को जाम से जूझना पड़ रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद जिला प्रशासन और पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। अब इस मामले में संबंधित अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।
सीएम हेल्पलाइनःनिगम अधिकारी ढ़ीले,निलंबन भी संभव
नगर निगम से जुड़े आवेदनों के निराकरण में ढिलाई बरत रहे अधिकारियों के प्रति कलेक्टर भरत यादव ने सख्त रवैया अपनाया है। उन्होंने जिन अधिकारियों की 20 से अधिक सीएम हैल्पलाइन और 5 से अधिक टीएल लंबित हैं, उन सभी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही पिछले हफ्ते नगर निगम की जिन शाखाओं में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतें बढ़ी हैं, उनके प्रभारी अधिकारियों को भी कारण बताओ नोटिस देने को कहा है। कलेक्टर ने बैठक में साफ कहा कि सीएम हेल्पलाइन के मामले में नगर निगम के विभिन्न शाखाओं के प्रभारी काम नहीं कर रहे हैं,इन सभी को लिस्टेड कराकर निगम कमिश्नर के माध्यम से कार्रवाई कराई जाएगी।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...