ग्वालियर-ग्वालियर लोकसभा सीट से कार्यकर्ताओं ने प्रभारी के समक्ष ज्योतिरादित्य सिंधिया की पत्नी प्रियदर्शिनी राजे का नाम आगे बढ़ाया है। पार्टी चाहती है कि ज्योतिरादित्य ग्वालियर या गुना में से किसी एक सीट पर चुनाव लड़ंे। ऐसे में यदि ज्योतिरादित्य गुना से चुनाव लड़ते हैं तो प्रियदर्शिनी ग्वालियर से मैदान में उतरेंगी। इसकी वजह यह है कि ग्वालियर चंबल में सिंधिया के प्रभाव के चलते कांग्रेस ने 34 में से 26 सीटों पर जीत हासिल की है और प्रियदर्शिनी राजे के नाम पर पूरी कांग्रेस एकमत है।
छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से सीएम कमलनाथ के पुत्र नकुल नाथ का नाम आगे आया है। सीएम नाथ छिंदवाड़ा से विधानसभा चुनाव लड़ सकते हैं। इन परिस्थितियों में नकुल की छिंदवाड़ा की लोकसभा सीट से दावेदारी मजबूत है। झाबुआ-रतलाम से वर्तमान सांसद कांतिलाल भूरिया का चुुनाव लड़ना तय है।
कांग्रेस पार्टी टिकट बंटवारे को लेकर सावधानी बरत रही है। इसी के चलते लोकसभा प्रत्याशियों के चयन के लिए लोकसभा प्रभारियों, एआईसीसी द्वारा नियुक्त किए गए कोआर्डिनेटर और पार्टी विधानसभा चुनाव के तर्ज पर सर्वे भी करा रही है। इसमें जो नाम सामने आएंगे उन नामों पर विचार किया जाएगा। एआईसीसी के निर्देशानुसार फरवरी माह के अंत तक नामों की सूची को अंतिम रूप दिया जाएगा।
इसी प्रकार लगातार 1989 से लगातार हार रही भोपाल और इंदौर को लेकर भी पार्टी किसी नए चेहरे पर दाव लगाने का मन बना रही है। इसके अतिरिक्त विदिशा, सागर, टीकमगढ़, दमोह, खजुराहो,जबलपुर, मंडला, बालाघाट जैसी सीटों पर भी नए चेहरों पर दाव लगा सकती है। इस बात के राहुल गांधी ने संकेत दिए हैं।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal