ग्वालियर।
शहर और देहात के 12 ऐसे प्वाइंट हैं जिन्हें ब्लैक स्पॉट माना गया है। बीते 3 साल में कुल सड़क हादसों में से 45 फीसदी हादसे इन्हीं स्पॉट पर हुए हैं। जिसमें कई लोग जान गंवा चुके हैं तो कई घायल हुए है। पर इन स्पॉट पर ज्यादातर हादसों का कारण वाहनों की रफ्तार भी होती है। यदि रफ्तार पर ब्रेक लगे तो यहां हादसों को रोका जा सकता है।
यातायात पुलिस ने जिले में शहर की सड़कों से लेकर हाइवे तक पर 12 प्वाइंट ऐसे चिन्हित किए हैं। जहां पर बीते 3 वर्ष में सबसे ज्यादा सड़क हादसे हुए हैं। जिरमें रायरू फार्म, रितुराज चौराहा, पुलिस चौकी गोल पहाड़िया, बेला की बावड़ी, कोलार घाटी, सिमरिया मोड़, सिकरौदा तिराहा, जौरासी घाटी, सिमरिया टेकरी, गोला का मंदिर चौराहा, बेरखेड़ा मोड़ से लोहागड़ पहाड़िया, बेटी बचाओ चौराहा से हनुमान टॉकीज तिराहा, सागरताल चौराहा शामिल है। इन स्पॉट पर बीते एक साल में 500 सड़क हादसे के लगभग हुए हैं। जिसमें कई लोग जान गंवा चुके हैं और सैकड़ों घायल है। यातायात पुलिस के एक्सपर्ट कहते हैं कि इन प्वाइंट से निकलते समय स्पीड पर कन्ट्रोल रहे तो हादसों को रोका जा सकता है।कुछ और भीपॉइंट हैं जो नजर में नहीं आये
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal