ग्वालियर -टीकमगढ़ में चार से 18 फरवरी तक चल रही सेना भर्ती रैली में सेलेक्ट न होने पर मुरैना के युवक ने कट्टे से सीने में गोली मार ली। घटना चिन्नौनी थाना क्षेत्र के खिड़ौरा गांव की है।
एसपी रियाज इकबाल ने बताया कि गौरव सिकरवार (21) पुत्र कालिया सिकरवार निवासी खिड़ौरा थाना चिन्नौनी 6 फरवरी को अपने गांव के 2 दोस्तों के साथ सेना भर्ती देखने के लिए गया था। इस भर्ती में उसके दोस्त तो सेलेक्ट हो गए, लेकिन गौरव रह गया। भर्ती से लौटकर आने के बाद गौरव गुमसुम रहने लगा।
शनिवार सुबह 11 बजे गौरव अपने घर के उस कमरे में गया, जहां उसने कसरत करने के लिए जिम आदि बना रखी थी। गौरव ने अपने कमरे में रखा कट्टा लोड किया और सीने पर फायर कर लिया। गोली चलते ही परिजन दौड़कर गौरव के कमरे में पहुंचे, जहां वह लहुलुहान हाल में पड़ा था। गौरव को मुरैना जिला अस्पताल से गंभीर हाल में ग्वालियर रैफर किया गया है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal