Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

फर्जी ऋण निकालने वाले अगली बैठक से पहले गिरफ्तार हो जाएं-प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार

ग्वालियर-
फर्जी ऋण निकालने वाले अगली बैठक से पहले गिरफ्तार हो जाएं
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला योजना समिति की बैठक में जिले के प्रभारी मंत्री उमंग सिंघार ने कहा कि बैठक में निर्णयों पर तेजी से अमल करें। अगली बैठक से पहले ये काम हो जाना चाहिए
जय किसान फसल ऋण माफी योजना की जिला स्तरीय क्रियान्वयन समिति की बैठक में जोर देकर प्रभारी मंत्री ने कहा कि 22 फरवरी से किसानों के ऋण खाते में माफी की राशि पहुंचाना तय करें। प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्राथमिक सहकारी संस्थाओं से गड़बड़ी कर किसानों के नाम से फर्जी ऋण निकालने वालों को बख्शें नहीं। उन्होंने पुलिस अधीक्षक को निर्देश दिए कि फर्जी ऋण निकालने के आरोप में जिनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, उन्हें तत्परता से गिरफ्तार करें, अगली बैठक से पहले यह कार्रवाई हो जाना चाहिए।
 
पीने के पानी का शहर कोस्थाई हल देने की योजना चंबल प्रोजेक्ट पर अफसरों की लापरवाही प्रभारी मंत्री के सामने ही खुल गई। चंबल प्रोजेक्ट को लेकर नगर निगम कमिश्नर से प्रभारी मंत्री ने पूछा कि क्या स्थिति है। इस पर निगम कमिश्नर ने कहा कि-सर,फॉरेस्ट से एनओसी का इंतजार है,उसके बाद आगे मामला बढ़ेगा। यह सुनते ही प्रभारी मंत्री ने डीएफओ की तरफ आंखे घुमाईं। डीएफओ ने कहा कि जिस चंबल से पानी लाने के प्रोजेक्ट की एनओसी के बारे में बताया गया है,अभी उसके लिए हमें आवेदन ही नहीं दिया गया। एनओसी मांगी ही नहीं है,मांगेगे तभी हम कुछ करेंगे। इसके बाद निगम कमिश्नर और डीएफओ ने सवाल-जवाब होने लगे और प्रभारी मंत्री ने आगे बढ़ने की कहते हुए कहा कि इसे पता करें,भोपाल स्तर पर कहां है और किन स्वीकृतियों की जरूरत है। बैठक में विधायक मुन्नालाल गोयल ने मुददा उठाया कि आंगनबाड़ियों 90 फीसदी पोषण आहार घटिया है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि डाइट मेन्यू बदला जाएगा।
 
। बैठक में पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव, महिला एवं बाल विकास मंत्री इमरती देवी, महापौर विवेक नारायण शेजवलकर, विधायकगण भारत सिंह कुशवाह, मुन्नालाल गोयल व प्रवीण पाठक एवं जिला पंचायत की अध्यक्ष मनीषा भुजवल सिंह यादव ,कलेक्टर भरत यादव, पुलिस अधीक्षक नवनीत भसीन, नगर निगम आयुक्त विनोद शर्मा व जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शिवम वर्मा समेत अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद थे। बैठक शुरू होते ही प्रभारी मंत्री ने कहा कि जो जियोस के सदस्य नहीं हैं,वे बाहर जाएं,इसपर मोहन सिंह राठौर और एक भाजपा नेता बाहर चले गए।
 
अब मुझे ग्वालियर में गडढे न दिख जाएं
 
 
प्रभारी मंत्री ने बैठक में साफ तौर पर कहा कि शहर की सड़कों की पेंच रिपेयरिंग में कमी दिखी तो कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम कमिश्नर को निर्देश दिए कि किसी भी लापरवाही अधिकारी-कर्मचारी को हटाना हो तो देर न करें। ग्वालियर में गडढे नहीं दिखना चाहिए। अमृत योजना के काम को लेकर विधायक प्रवीण पाठक ने कहा कि समय सीमा से काम हों जिससे लोगों को परेशानी न हो।
 
फूड कंट्रोलर ने बैठक में मांगी माफी
 
 
जिला योजना समिति की बैठक में जिले के फूड कंट्रोलर को माफी मांगनी पड़ी। दरअसल बैठक में प्रभारी मंत्री के सामने जिला पंचायत सदस्य ने कहा कि आपको कितने भी फोन लगाओ,उठता ही नहीं। यह ठीक नहीं है। प्रभारी मंत्री ने कहा यह सब क्या है,तो फूड कंट्रोलर ने माफी मांगी। वहीं खनित पड़े नलकूपों को चालू न किए जाने को लेकर पीएचई इंजीनियर को प्रभारी मंत्री ने जमकर फटकार लगाई। पीएचई को सप्ताहभर का समय दिया।
 
सरकार पर बिजली भरपूर,बेवजह न हो कटौती
 
प्रभारी मंत्री ने विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारियों को आगाह करते हुए कहा कि बेवजह बिजली की कटौती न की जाए। सरकार के पास प्रदेश में बिजली की कमी नहीं है। उन्होंने कहा प्रदेश सरकार द्वारा जोनवार विद्युत सलाहकार समिति बनाई जा रही हैं। सभी विधायकगण व जनप्रतिनिधिगण भी इन समितियों के माध्यम से विद्युत संबंधी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं।
 
 
 
आंगनबाड़ीःघटिया डाइट,बदलेगा मेन्यू,होगी सैंपलिंग
 
प्रभारी मंत्री से विधायक मुन्नालाल गोयल ने कहा कि आंगनबाड़ियों में घटिया डाइट दी जा रही है,मेन्यू भी गडबड़ है। इस पर प्रभारी मंत्री ने कहा कि मेन्यू को बदला जाए और अब फूड एंड सेफ्टी विभाग आंगनबाड़ियों के पोषण आहार का सैंपल ले। सैंपल जांच की रिपोर्ट के आधार पर सप्लायर समूह पर कार्रवाई होगी। वहीं बैठक में इमरती देवी ने भी कहा कि पोषण आहार की क्वालिटी से समझौता नहीं होगा।
 
क्यों माइनिंग ऑफिसर,पुलिस नहीं मिलती क्या आपको
 
बैठक में प्रभारी मंत्री ने कहा कि अवैध खनन अब नहीं होना चाहिए। उन्होने माइनिंग ऑफिसर से पूछा कि क्यों आपको पुलिस नहीं मिलती है क्या कार्रवाई के लिए,माइनिंग ऑफिसर ने जवाब दिया कि हां,मिलती है। वहीं बैठक में मुरार नदी प्रोजेक्ट व अमृत योजना के कार्यों पर भी चर्चा हुई। विधायक प्रवीण पाठक ने ओवरलोडिंग रोकने की बात कही। वहीं विधायक भारत सिंह ने सवाल किया कि एक भी किसान को अभी तक कर्ज माफी का प्रमाण पत्र नहीं मिला है।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...