ग्वालियर –
केंद्रीय मंत्री उमा भारती दतिया पहुंची। मां पीताम्बरा मंदिर पहुंचकर मां बगुलामुखी के दर्शन किए। उन्होंने वनखंडेश्वर महादेव का अभिषेक कर क्षेत्र में सुख समृद्धि की कामना की।

केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने पीताम्बरा मंंदिर में दर्शन के साथ कार्यकर्ताओं से की मुलाकात।
केंद्रीय मंत्री ने दर्शन के बाद पत्रकारों से चर्चा की। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन जाने और राहुल गांधी के प्रधानमंत्री बनाए जाने के सवाल पर कहा कि ऐसा कुछ नहीं होगा। कांग्रेस केवल सपने देख रही है जो कभी पूरा नहीं हो पाएगा।
केंद्रीय मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और क्षेत्र के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि हमें आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाना हैं। इस बार भी भाजपा की लहर होगी और उस हिसाब से कार्य करना है।
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal