ब्रेकिंग न्यूज़:- दिनांक 08/02/2018
BK NEWS:सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढन जिले भर में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात के नियमो का पालन कराने और लोगो को यातायात को सुगम व्यवस्था बनाने हेतु प्रयासरत नवागत – जिला पुलिस अधीक्षक- हितेश चौधरी के निर्देशानुसार

नगर पुलिस अधीक्षक – अनिल सोनकर के मार्गदर्शन में कोतवाली थाना प्रभारी नगर निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी अपने दल – बल के साथ रहे और साथ में यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक – आरएन आर्मो यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने हेतु नगर पुलिस अधीक्षक -अनिल सोनकर और शहर कोतवाल – मनीष त्रिपाठी के साथ *”मैंने भी दिये शहर को 30 मिनट”* के तहत आज शाम 07:00 बजे बैढन पुलिस के साथ काईट राईस स्कूल

संचालक -अमितराज और स्कूल के शिक्षक एवं शिक्षकाओ द्वारा बैढन शहर के कोतवाली थाना रोड से प्रारम्भ कर काली मंदिर रोड से जिला न्यायालय से होते हुये तुलसी मार्ग से होकर अम्बेडकर चौक के आस-पास तक सड़क पर तीतर – बितर खड़ी दो पहिया – चार पहिया वाहन चालको व वाहन मालिकों को गुलाब का फूल देकर समझाइस दी गयी और बताया गया कि अगली बार से पार्किंग स्थल पर जरूर खड़ा करे और आगे न मानने पर जुर्माने की कार्यवाही की जायेगी और आप लोग शहर की यातायात व्यवस्था बनाने में खुद सहयोग करे जिसमें आवाजाही में लोगो को दिक्कत न हो वही दुकानदारों द्वारा सड़क पर दुकान न लगाये और सड़क पर वाहन न खड़ा करे और दुकान के सामने सड़क पर खड़ी वाहन दुकानदार होगी तभी कई दुकानदारों ने बताया कि वाहन मालिक लड़ने को तैयार हो जाते है इसलिये चुप रहना मुनासिब समझते है वही नगर कोतवाल ने कहा किआप एक बार भी नही बताये है यह समस्या है और कोई दिक्कत आती है हमको जरूर बताये व थाना बैढन में फोन करे ।
*वही बैढन के पार्किंग स्थल नपानि सिंगरौली द्वारा स्थापित मां काली मंदिर केसामने, अम्बेडकर चौक व्यावसायिक शॉपिंग प्लाजा, जिला अस्पताल के सामने वाहन खड़ी करें ताकि शहर के सड़के जाम न हो और आवागमन करने में लोगो को दिक्कते न आये ।*
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal