बढ़ता कारवाँ/सिंगरौली (जमुना सोनी) बैढ़न आज दिनांक 05/02/2019 को दोपहर लगभग 12:00 बजे जिला पुलिस अधीक्षक – हितेश चौधरी व नगर निरीक्षक – मनीष त्रिपाठी और यातायात प्रभारी निरीक्षक-

एनएम मार्को ने अपने दल – बल के साथ सनशाइन स्कूल में जाकर छात्र-छात्राओं को *”यातायात सुरक्षा जनजागरूकता सप्ताह”* के तहत यातायात के नियमों की जानकारी देते हुये पालन करने की सलाह व गुर सिखाते हुये पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी ने छात्र-छात्राओं से प्रश्नोउत्तर भी किया गया

वही स्कूल के एक छात्र ने कहा सर आप जैसे पुलिस अधिकारी बनना है क्या करना पड़ेगा वहीं पुलिस अधीक्षक श्री चौधरी ने बताया कि सबसे पहले मन लगाकर कक्षा बारहवीं तक पढ़ाई करे यह नही कि केवल पढ़ाई ही करे खेलकुद इत्यादि सब कुछ जरूरी है बारहवी के बाद ग्रेजुएशन करने के बाद यूपीएससी परीक्षा की तैयारी करे और सही जबाब देने वाले छात्रा को चाकलेट दिया गया ।

वही स्कूल परिसर में बैठे छात्र-छात्राओं को बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से 18 वर्ष के नीचे दो पहिया वाहन स्कूटी – मोटरसाइकिल न चलाये और साइकिल का उपयोग करे और अपने माता – पिता और 18 वर्ष से ऊपर अपने भाई को यह जरूर बताये कि हेलमेट – सीट बेल्ट लगाकर चले और ड्राइविंग लाइसेंस इंश्योरेंस – रजिस्ट्रेशन इत्यादि कागज साथ मे लेकर चले और जुर्माना काटकर दण्ड देना मकसद नही सभी का

जीवन सुरक्षित रहे और खुशहाल रहे और वही छात्र-छात्राओं को बताया गया कि सुरक्षा की दृष्टि से कहीं भी – कभी भी किसी परेशानी में रहे तो अपने माता-पिता दोस्त को सूचना जरूर दे अगर अपने घर से कहीं दूर है तो बेहिचक डायल 100 लगाओ – पुलिस बुलाओ वाहन की मदद लें और वही *अंधेरे का विजुअल बनाओ* के बारे में बताया गया यह कहा गया कि जहां अंधेरा है वहां पर रेडियम और चमकदार पेंट जैसी चीजों से अंधेरे की वजह से दुर्घटनाओं को रोकने जैसे कार्य किए जा रहे हैं ।
विद्यालय में आये हुये बीएड कालेज प्राचार्य डॉ. ए.के. तिवारी और समाजसेवी- मिथिलेश मिश्रा ने यातायात सड़क सुरक्षा सप्ताह एवं यातायात नियमों के पालन करने कराने हेतु महत्वपूर्ण जानकारी दी और वही नगर कोतवाल मनीष त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस अधीक्षक महोदय के द्वारा दी गयी महत्वपूर्ण जानकारी को 50% लोग आत्मसात करें जो दुर्घटनाओं में कमी जरूर आयेगी और यहां आना सफल माना जायेगा और मंच का सफल संचालन विद्यालय के डायरेक्टर- मोबीन अंसारी ने किया ।
उक्त अवसर पर अमृतविद्यापीठ प्राचार्य डॉ. ए.के. तिवारी, समाजसेवी – डॉ. डी.के. मिश्रा, मिथिलेश मिश्रा, सेवानिवृत्त शिक्षक- शारदा प्रसाद त्रिपाठी, प्राचार्य- धनश्याम सिंह, श्यामलाल विश्वकर्मा, अंकलेश्वर सोनी, नदीम सरवर, श्वेता पटेल विद्यालय डायरेक्टर- मोबीन अंसारी सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक – शिक्षिकाएं एवं भारी संख्या में छात्र – छात्रायें व विद्यालय के स्टाप मौजूद रहे ।
www.badhtakarwan.com
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal