Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

*अतिक्रमण व निर्माण सामग्री की खराब गुणवत्ता पर एफआईआर के निर्देश*

– *डीएम ने निर्माणाधीन काजी हाउस का किया औचक निरीक्षण, खामियां मिलने पर नाराजगी*

– *मनियर क्षेत्र के मठिया में कान्हा आश्रय स्थल योजनान्तर्गत बन रहा काजी हाउस*

बलिया: कान्हा पशु आश्रय स्थल योजनान्तर्गत मनियर क्षेत्र के मठिया में बन रहे काजी हाउस के निर्माण कार्य का जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने मंगलवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वहां बेहद खराब गुणवत्ता की ईंट प्रयोग में लाने और बाउंड्री में अतिक्रमण देख नाराजगी जताई। साथ ही मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यदाई संस्था के जिम्मेदार पर मुकदमा दर्ज कराएं। साथ ही क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए। कहा कि इस पुनीत कार्य मे भी हीलाहवाली अत्यंत आपत्तिजनक है।
बता दें कि मनियर क्षेत्र के मठिया में 2 करोड़ 15 लाख की लागत से बन रहे काजी हाउस का निर्माण आदर्श नगर पंचायत मनियर द्वारा किया जा रहा है। इसके लिए 35 लाख धनराशि अवमुक्त भी हो चुकी है। मंगलवार को सिकंदरपुर तहसील में तहसील समाधान दिवस पर निकले जिलाधिकारी अचानक परियोजना का निरीक्षण करने पहुंच गए। परिसर में प्राइवेट ट्यूबेल और व्यक्तिगत अतिक्रमण देख पूछताछ की। इस दौरान उनकी नजर निर्माण में प्रयोग में लाई जा रहे ईंट पर पड़ी, जो दूर से ही खराब गुणवत्ता की प्रतीत हो रही थी। दो ईंटों को आपस में टकराकर देखा तो बड़ी आसानी से ही ईंटें धराशायी हो गई। इस पर नाराज जिलाधिकारी ने कहा कि इस पुण्य के काम में भी इस तरह लूट बर्दाश्त करने लायक नहीं है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देश दिया कि कार्यदायी संस्था के जिम्मेदारों के ऊपर मुकदमा दर्ज कराएं। साथ ही निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कड़ी नजर रखी जाए। सरकारी पैसा का दुरूपयोग मिला तो सभी संबंधित पर भी कार्रवाई होगी।

loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...