ग्वालियर।
व्यापार मेला में झूला झूलना कहीं आपको महंगा न पड़ जाए, क्योंकि झूले सुरक्षित नहीं हैं। प्राधिकरण की ओर से बनाई गई मेला सुरक्षा समिति ने अब तक फिजिकल फिटनेस सर्टीफिकेट नहीं दिया। मेला में बिजली का उपयोग करने वाले दुकानदारों का विद्युत सुरक्षा समिति द्वारा भौतिक सत्यापन किया जाता है, इसी तरह झूलों का सत्यापन होने के बाद ही संचालन किया जाता है। लेकिन इन दोनों ही समितियों ने अपनी रिपोर्ट मेला प्राधिकरण को नहीं सौंपी । वहीं सेक्टर में लगे करीब एक सैकड़ा झूलों में से महज आठ झूलों का ही दुर्घटना बीमा है। झूलों के बीच पर्याप्त जगह भी नहीं छोड़ी गई है। बिजली के तारों का मकड़ जाल फैला है तो वहीं भीड़ के बीच में मवेशियों की भी भरमार है। ऐसे में कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी? इस सवाल पर जिम्मेदार अफसर व पदाधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं। उल्लेखनीय है कि गुरुवार को एक झूला की पालकी टूटने से दो लोग घायल होकर अस्पताल पहुंचे थे।

ऐसे होता है भौतिक सत्यापन-
– विशेषज्ञों द्वारा झूले के कलपुर्जों की जांच पड़ताल करना।
– झूले की पालकी में वजन रखकर चलवाना।
– बिजली के तारों पर प्लास्टिक के पाइप चढ़ाना।
– बिजली के तारों में कट न होना, एमसीबी लगवाना, प्रोपर बोर्ड लगवाना।
– झूले सटे नहीं होना चाहिए, इनके बीच पर्याप्त गैप होना आवश्यक।
– मेला में संचालित दुकान व झूलों का फायर व दुर्घटना बीमा आवश्यक।
– आगजनी से बचने के फायर इक्युपमेंट रखना आवश्यक।
– मेडिकल फर्स्ट एड बॉक्स रखना अनिवार्य।
– उपरोक्त व्यवस्था पूरी होने के बाद झूला संचालन के लिए सर्टीफिकेट जारी करना।
अभी झूला सेक्टर में ये मिली खामियां-
-झूला सेक्टर में झूलों की संख्या करीब 100
– झूलों के बीच में पर्याप्त गेप नहीं है।
-बिजली के तारों का खुले में मकड़ जाल फैला है।
– झूला सेक्टर में मवेशियों की भरमार।
– मेडिकल फर्स्ट एड बॉक्स किसी पर भी उपलब्ध नहीं।
– फायर इक्यूपमेंट भी सभी के पास उपलब्ध नहीं।
– कई झूलों पर चेतावनी नहीं लिखी है। चेतावनी के स्थान पर रेट लिस्ट चस्पा की गई है।
-फायर बीमा तो करवाया पर दुर्घटना बीमा केवल 8 झूलों का।
यह झूले लगे हैं मेला में-
झूला सेक्टर में ब्रेक डांस, टोरी-टोरा, ड्रेगन, व्हील ज्वाईंट, नाव, रेंजर, सलंबो, क्रॉस तथा बच्चों के मिलाकर करीब 100 झूले इस बार लगाए गए हैं।
मौत के कुआं में जर्जर लकड़ियां-
मौत का कुआं का न भौतिक फिटनेस सत्यापन और न बीमा किया गया। लकड़ी के फट्टे से बने इस कुएं की हालत जर्जर है। कुआ में चलाने वाले वाहन चालक यातायात नियमों का भी पालन नहीं करते। मेरठ से आए मोनू का कहना है कि उन्होंने कभी बीमा नहीं लिया।
बीमा की क्या जरूरत-
मेला में क्रोस झूला संचालित करने वाले शिवा खटीक का कहना है कि कभी झूला का बीमा नहीं करवाया जाता। आगरा से आए सलीम खान का कहना है कि उनका झूला 25 साल पुराना है। शुरू में चार पुलिस वालों ने आकर भौतिक सत्यापन किया था, पर बीमा कभी नहीं लिया। बच्चों का झूला लगाने वाले ईटवा के नईम खान का कहना है कि बच्चों के झूलों का बीमा नहीं होता। ईसागढ़ से आए अंकित ज्वाईंट व्हील झूला संचालित करते है उन्होंने भी दुर्घटना बीमा नहीं लिया।
केवल फायर बीमा हुआ
डिजनी लेंड में अजय गौड़ के तीन झूले ब्रेक डांस, ड्रेगन, ज्वाईंट व्हील नाम के लगे हुए हैं। अजय का कहना है कि फायर बीमा करवा रखा है पर दुर्घटना बीमा, एजेंट ने नहीं किया। प्राधिकरण को चाहिए कि सभी झूलों का दुर्घटना बीमा करवाए।
मैंने फायर के साथ पब्लिक लायबिलटीज का बीमा ले रखा-
झूला संचालित करवाने वाले राजेन्द्र भदौरिया का कहना है उन्होंने प्राधिकरण से फायर बीमा करवा रखा और बाहर से 1 करोड़ का पब्लिक लायबिलटीज का बीमा भी करवाया है। इसमें सभी बड़े झूले व मौत का कुआं शामिल हैं
वर्जन-
फायर बीमा होने के बाद ही बिजली कनेक्शन मिलता है। प्राधिकरण ने सैलानियों के लिए एक करोड़ का बीमा ले रखा है पर झूला सेक्टर से इसका मतलब नहीं है। सर्टीफिकेट की बात कल करुंगा।
पीसी वर्मा, सचिव मेला प्राधिकरण
वर्जन-
झूला सेक्टर का फिजिकल फिटनेस वेरिफिकेशन एसडीओ गुप्ता कर रहे हैं। अभी तक सर्टीफिकेट क्यों नहीं दिए इसका पता करता हूं। झूले संचालित करने के लिए क्या मानक हों, यह फोन पर नहीं बता सकता।
डीपी साहू, इंजीनियर, पीडब्ल्यूडी, सुरक्षा समिति प्रभारी
सीधी बात-
दिलीप गुप्ता, एसडीओ पीडब्ल्यूडी, मेला सुरक्षा समिति
प्रश्न- झूलों का भौतिक सत्यापन किया गया अथवा नहीं?
जवाब- मैकेनिकल विभाग के विशेषज्ञों द्वारा फिजिकल वेरिफिकेशन किया गया है। इसका सर्टीफिकेट भी जारी होता है। 5 से 7 दिन में जांच की जाती है।
प्रश्न -झूलों को चलवाकर भी देखा जाता है?
जवाब- हां झूलों पर वजन रखकर उन्हें संचालित करवाया जाता है।
प्रश्न-झूला सेक्टर में लगे झूले कितने साल पुराने हैं?
जवाब- इसका कोई पैरामीटर नहीं होता, जो कलपुर्जें खराब या जंग लगे होते उन्हें हटवा दिया जाता है।
प्रशन- झूलों पर पहुंचने वाले सैलानियों का दुर्घटना बीमा है अथवा नहीं?
जवाब- इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है फिर भी कर्मचारियों का तो बीमा होता
loading...
बढ़ता कारवाँ | समाजवाद की ओर बढ़ते कदम… India's #1 Leading News Portal