Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

कांग्रेस सरकार ने दी छूट,20 दिन में टूटा 11 साल का रिकोर्ड, व्यापार मेला 100 करोड़ पार

ग्वालियर-
20 दिन में 11 साल का रिकोर्ड तोड़ते हुए मेला का व्यापार 100 करोड़ पार जा चुका है। अकेले ऑटो मोबाइल्स सेक्टर ही 20 दिन में 93 करोड़ का व्यापार कर चुका है। जबकि इलेक्ट्रोनिक सेक्टर, झूला सेक्टर, फूड बाजार, शिल्प बाजार, कपड़ा बाजार व अन्य कारोबारों को मिलाकर करीब 60 करोड़ से अधिक का व्यापार हो चुका है। पिछले बीस दिन में व्यापार मेला कुल डेढ़ सौ करोड़ का व्यापार कर चुका है। जो पिछले 11 साल के रिकोर्ड से कहीं अधिक है। आगामी समय में यह व्यापार पांच गुना तक होने की उम्मीद है। इस बार रोड टैक्स में छूट मिलने को लेकर सैलानियों का रुझान मेला में बढ़ा है। 26,27 जनवरी को शासकीय अवकाश होने से इन दो दिनों में मेला में करीब 5 लाख सैलानी पहुंचना बताया गया है। जिससे पूरे मेला में रौनक बढ़ी है और व्यापारियों की सेल भी । व्यापारियों ने भी इन दो दिन शासकीय छुट्टी होने से सैलानियों की संख्या बढ़ने को लेकर पहले से ही तैयार रखी थी। इन दो दिनों में फूड बाजार, शिल्प बाजार, झूला सेक्टर, इलेक्ट्रोनिक बाजार में रौनक रही। हालांकि ऑटो मोबाइल सेक्टर की रफ्तार कुछ धीमी रही। प्राधिकरण के सचिव पीसी वर्मा का कहना है कि ऑटो मोबाइल्स सेक्टर ने ही 11 साल का रिकोर्ड तोड़ दिया जबकि अन्य सेक्टरों करीब 60 करोड़ की सेल कर चुके हैं। इस बार व्यापार मेला करीब 1000 करोड़ रिकोर्ड बनाएगा।
१५ साल बाद कांग्रेस सरकार ने दी छूट,
इस तरह बढ़ा व्यापार-
-करीब 1900 दो पहिया वाहनों की सेल। एवरेज एक वाहन की कीमत 65 हजार रुपए तो कुल 12 करोड़ 35 लाख की सेल।
-करीब 800 चार पहिया वाहन की सेल। एवरेज एक कार की कीमत 8 लाख रुपए तो कुल 80 करोड़ की सेल।
-झूला सेक्टर, इलेक्ट्रोनिक, फूडबाजार , शिल्प बाजार, कपड़ा बाजार, जनरल आईटम व अन्य कारोबारों को जोड़कर करीब 60 करोड़ की सेल।
बॉलीवुड नाईट को लेकर पार्किंग रखीं बंद-
रविवार को मेला पहुंचने वाले सैलानियों के सामने उस समय संकट खड़ा हो गया जब पता चला कि प्राधिकरण ने मुख्यगेट के सामने की तीनों पार्किंग बंद करवा दीं हैं। सैलानियों द्वारा पूछताछ करने पर तैनात गार्ड यही जानकारी दे सके कि सूर्य नमस्कार चौराह वाली पार्किंग या ऑटो मोबाइल सेक्टर वाली पार्किंग में वाहन पार्क करें। इन दोनों ही पार्किंगों पर वाहन पार्क करने को लेकर गदर मची हुई थी। पार्किंग फुल हो चुकीं थी और लोग वाहन पार्क करने के लिए जदो जहद कर रहे थे। मेला प्राधिकरण ने मीडियाकर्मियों की पार्किंग, प्राधिकरण की पार्किंग व सामान्य पाकिेर्ग सुबह से ही बंद करवा दी इनमें कोई भी वाहन पार्क नहीं हो सका। प्राधिकरण के सचिव का कहना था कि शाम को कुसमाकर गार्डन में बॉलीवुड नाइट है जिसमें फिल्म कलाकार शाारा खाना परफोर्म करेंगीं। इसमें पहुंचने वाले श्रोताओं के वाहन पार्क किए जाएगें। पूरे दिन पार्किंग बंद रहने से सैलानियों को खासी परेशानी उठानी पड़ी ।
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...