Warning: Trying to access array offset on value of type bool in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/functions/common-scripts.php on line 150

गणतंत्र दिवस-मुख्यमंत्री का संदेश नहीं पढ़ पाईं मंत्री इमरती देवी, बोलीं- कलेक्टर साहब पढ़ें

गणतंत्र दिवस-मुख्यमंत्री का संदेश नहीं पढ़ पाईं मंत्री इमरती देवी, बोलीं- कलेक्टर साहब पढ़ें
ग्वालियर-पुलिस ग्राउंड में हुए गणतंत्र दिवस के मुख्य कार्यक्रम की मुख्य अतिथि इमरती देवी प्रदेश के मुख्यमंत्री का संदेश पूरा नहीं पढ़ पाईं। ‘कलेक्टर साहब पढ़ें’ कहते हुए माइक छोड़कर दूसरी तरफ हो गईं। इसके बाद कलेक्टर भरत यादव ने संदेश को पढ़ा।
गणतंत्र दिवस के मौके पर कंपू स्थित पुलिस ग्राउंड पर कार्यक्रम हुआ। इसमें मुख्य अतिथि महिला बाल विकास मंत्री इमरती देवी थीं। मंत्री ने मुख्यमंत्री के संदेश पढ़ना शुरू किया तो उन्हें असहजता हुई। वे संदेश के कुछ शब्द ही पढ़ सकीं। इसमें भी कुछ गलत पढ़े। उन्होंने कुछ शब्दों को अटक-अटककर पूरा किया। इसके बाद उन्होंने पास खड़े ग्वालियर कलेक्टर भरत यादव से पढ़ने को कहा। इमरती देवी माइक कलेक्टर को थमाकर पीछे हट गईं।
12वीं पास हैं मध्यप्रदेश की महिला-बाल विकास मंत्री
शपथ लेने में भी अटकी थीं
ग्वालियर में गणतंत्र दिवस पर मुख्य अतिथि के तौर पर ध्वजारोहण के लिए पहुंची थीं इमरती देवी
इमरती देवी डबरा से तीसरी बार विधायक हैं और प्रदेश सरकार में महिला एवं बाल विकास मंत्री हैं। उन्होंने 12वीं तक पढ़ाई की है, इसके बावजूद वह भाषण पूरा नहीं पढ़ पाईं। इसके पहले मंत्री पद की शपथ लेते हुए भी इमरती देवी चार बार अटकी थीं।
मैं पिछले दो दिन से बीमार थी। आप डॉक्टर से पूछ सकते हैं। कलेक्टर ने संदेश अच्छी तरह पढ़ा।
इमरती देवी, महिला बाल विकास मंत्री,
loading...

Warning: Undefined array key "tie_hide_share" in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/sites/43a/e/ed29062570/public_html/wp-content/themes/jarida/single.php on line 65
x

Check Also

खेलों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक जीवन का संदेश

राष्ट्रीय खेल दिवस पर साइकिल रैली एवं अंडर-17 मैत्री क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित बढ़ता कारवां (BK ...